facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन के विपक्षी नेता ने कहा, भारत के साथ संबंधों को व्यापक बनाने का वक्त आ गया है

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 2:01 PM IST
British Labour Party leader Keir Starmer
Reuters

ब्रिटेन के विपक्ष के नेता सर कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को कहा कि यह भारत-ब्रिटेन संबंधों को सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक बनाने का वक्त है। उन्होंने अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले लेबर पार्टी की विदेश नीति को स्पष्ट करते हुए यह बात कही।

स्टार्मर ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने से आपसी लाभ की बड़ी गुंजाइश देखते हैं। एक बयान के मुताबिक वह अगले महीने लंदन में इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) के वार्षिक ब्रिटेन-भारत सप्ताह सम्मेलन के उद्घाटन में मुख्य भाषण देंगे। यह संबोधन भारत के साथ संबंधों को लेकर लेबर पार्टी के नेता के नजरिये को और स्पष्ट करेगा।

उन्होंने कहा, ”अब वक्त आ गया है कि भविष्य को देखा जाए और इस पर काम किया जाए कि हम व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, जलवायु कार्रवाई, विविधता और समावेशन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने सहयोग को कैसे व्यापक बना सकते हैं।”

स्टार्मर ने कहा, ”मैं इंडिया ग्लोबल फोरम में बोलने के लिए उत्सुक हूं। लेबर पार्टी का भारत के साथ एक लंबा और मजबूत रिश्ता है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है।” आईजीएफ के इस वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन 26 से 30 जून के बीच किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 2:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement