facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Malaysia Masters: सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत हारे

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 2:09 PM IST
PV Sindhu

दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पी वी सिंधू और एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्रमश: महिला और पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि किदाम्बी श्रीकांत हारकर बाहर हो गए। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने निचली रैंकिंग वाली चीन की यि मान झांग को 21 . 16, 13 . 21, 22 . 20 से मात दी। वहीं प्रणय ने जापान के केंता निशिमोतो को 25 . 23, 18 . 21, 21 . 13 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधू ने 18वीं रैंकिंग वाली झांग से आल इंग्लैंड ओपन के अंतिम 32 दौर में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। सिंधू का सामना दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का टी से होगा जिसने चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त यि झि वांग को 21 . 18, 22 . 20 से मात दी।

ग्रेगोरिया ने अप्रैल में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स फाइनल में सिंधू को सीधे गेम में हराया था । उसके खिलाफ हालांकि सिंधू का कैरियर रिकॉर्ड 7 . 1 का है। दुनिया के नौवे नंबर के खिलाड़ी प्रणय का सामना क्वालीफायर क्रिस्टियन एडिनाटा से होगा। इंडोनेशिया के क्वालीफायर एडिनाटा ने श्रीकांत को 16 . 21, 21 . 16, 21 . 11 से हरा दिया।

प्रणय ने 21 वर्ष के एडिनाटा के खिलाफ कभी नहीं खेला है। इंडोनेशिया के इस खिलाड़ी ने पिछले साल ही सीनियर स्तर पर खेलना शुरू किया। सिंधू और ग्रेगोरिया का पहला गेम काफी रोमांचक रहा। सिंधू एक समय 0 . 5 से पीछे थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 10 . 10 कर दिया। इसके बाद सिंधू ने बढत बनाकर 21 . 16 से जीत दर्ज की।

दूसरे गेम में झांग ने सिंधू को वापसी का मौका ही नहीं दिया और अंत तक बढत कायम रखकर मुकाबला निर्णायक गेम में खींच दिया। निर्णायक गेम में मुकाबला बराबरी का था और एक समय स्कोर 17 . 17 था । इसके बाद सिंधू ने 20 . 17 की बढत बनाई लेकिन झांग ने अगले तीन अंक लेकर स्कोर बराबर कर लिया। सिंधू ने अगले दो अंक लेकर जीत दर्ज की।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 2:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement