Jio-bp ने पेश किया प्रीमियम डीजल, कीमत सरकारी कंपनियों के सामान्य डीजल से कम
जियो-बीपी ने मंगलवार को प्रीमियम डीजल पेश किया, जिसकी कीमत सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के सामान्य डीजल से भी कम रखी गई है। जियो-बीपी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटेन की बीपी का संयुक्त उद्यम है। जियो-बीपी ने दावा किया कि एडिटिव-लेस्ड प्रीमियम डीजल बेहतर माइलेज देता है। इससे प्रति ट्रक 1.1 लाख रुपये तक […]
दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतें रोकने के लिए DMRC ने तैयार किया ये प्लान
दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर लोगों द्वारा वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की घटनाओं के कारण दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर सुरक्षा कर्मियों और सादी वर्दी में कर्मियों को नियुक्त कर गश्त बढ़ाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर […]
Bank of Baroda Q4 Results: दोगुना से ज्यादा हुआ मुनाफा, बैंक ने कमाए 4,775 करोड़ रुपये
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) का शुद्ध लाभ (net profit) बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 4,775.33 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने और फंसे कर्ज के लिये प्रावधान कम होने से बैंक ने अधिक मुनाफा कमाया है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों […]
सरकार ने ए के जैन को PNGRB का नया चेयरमैन बनाया
सरकार ने अनुभवी नौकरशाह और गैस क्षेत्र के विशेषज्ञ अनिल कुमार जैन को तेल और गैस क्षेत्र की नियामक संस्था पीएनजीआरबी का नया चेयरमैन बनाया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के नए चेयरमैन के रूप में जैन की […]
ट्रंप-रूस सांठगांठ मामले की जांच में एफबीआई ने बहुत जल्दबाजी की : प्रॉसिक्यूटर
अमेरिका के एक विशेष अभियोजक ने कहा कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने रूस और डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के प्रचार के लिए 2016 के अभियान के बीच संबंधों की जांच करने में जल्दबाजी की तथा अपुष्ट सूचना पर बहुत ज्यादा भरोसा किया। इसके साथ ही उन्होंने चार साल तक चली इस मामले की […]
नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने नौ स्थानों पर की छापेमारी
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नौकरी के बदले जमीन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कई राज्यों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की विधायक किरण देवी और राज्यसभा सदस्य प्रेम चंद गुप्ता से संबंधित नौ ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथित घोटाले में दोनों की संलिप्तता […]
Delhi Weather: गर्मी के बाद अब दिल्ली में धूल भरी आंधी से परेशान लोग, AQI घटा
दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज हवा चली, जिससे धूल उड़ी और वायु गुणवत्ता पर काफी असर पड़ा और इसके साथ दृश्यता घटकर 1,000 मीटर तक रह गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञानियों ने धूल उड़ने के पीछे पिछले पांच दिन से उत्तरपश्चिम भारत में भीषण गर्मी, बारिश न होने के […]
‘जांच जिस तरह चल रही है, हम जानते हैं’: सिब्बल ने WFI प्रमुख के खिलाफ आरोपों की जांच पर कहा
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों के मामले में चल रही जांच की निष्पक्षता पर संदेह जताया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय में पहलवानों की पैरवी की है। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ पहलवानों के यौन […]
Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 82.20 पर
विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 82.20 रुपये पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये की बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.22 पर […]
Rojgar Mela: पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेले’ के तहत 71,000 कर्मियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘रोजगार मेले’ के तहत करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया है जिससे भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म हुआ है। ठ ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों […]









