facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio-bp ने पेश किया प्रीमियम डीजल, कीमत सरकारी कंपनियों के सामान्य डीजल से कम

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 3:53 PM IST
Jio BP

जियो-बीपी ने मंगलवार को प्रीमियम डीजल पेश किया, जिसकी कीमत सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के सामान्य डीजल से भी कम रखी गई है। जियो-बीपी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटेन की बीपी का संयुक्त उद्यम है।

जियो-बीपी ने दावा किया कि एडिटिव-लेस्ड प्रीमियम डीजल बेहतर माइलेज देता है। इससे प्रति ट्रक 1.1 लाख रुपये तक की बचत होगी। इस प्रीमियम डीजल की कीमत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) के सामान्य या एडिटिव-फ्री डीजल से सस्ती है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘जियो-बीपी ने आज सक्रिय प्रौद्योगिकी के साथ अपने डीजल को पेश किया, जो भारतीय उपभोक्ताओं के लिए डीजल मानकों को बढ़ाएगा।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘कंपनी के नेटवर्क पर उपलब्ध इस प्रीमियम डीजल से ट्रक चालकों को प्रति वाहन 1.1 लाख रुपये तक की वार्षिक बचत होगी।’’ यह डीजल नवी मुंबई में जियो-बीपी के पेट्रोल पंप पर 91.30 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, जबकि पीएसयू पंप पर सामान्य डीजल की कीमत 92.28 रुपये प्रति लीटर है।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement