Rupee vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 9 पैसे चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 9 पैसे चढ़कर 82.31 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.36 पर खुला, फिर बढ़त के साथ 82.31 के स्तर पर आ गया जो पिछले कारोबारी दिवस […]
इमरान खान सत्तारूढ़ PML-N पार्टी के ‘दुश्मन’ हैं : पाक मंत्री
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) का ‘दुश्मन’ करार देते हुए कहा है कि ‘‘वह (इमरान) देश की राजनीति को ऐसे मोड़ पर ले आए हैं जहां या तो उनकी हत्या होगी या हमारी’’। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेहद करीबी पीएमएल-एन के वरिष्ठ […]
G-20 पर्यटन कार्यसमूह की 1 अप्रैल से सिलीगुड़ी में होगी बैठक
जी-20 के पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक अप्रैल को शुरू होगी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस बैठक के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जी20 देशों के प्रतिनिधि सिलीगुड़ी स्थित एक रिसॉर्ट में रुकेंगे। इस बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधि, अतिथि […]
27 मार्च को आसमान में होगा अद्भुत नजारा, बिना दूरबीन के नजर आएंगे ये 5 ग्रह
खगोल विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिये एक बेहतरीन मौका है जब लोग रात के समय आसमान में पांच ग्रहों को एक कतार में देख सकेंगे। इन पांच ग्रहों में बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल शामिल हैं जो चंद्रमा के निकट एक सीध में रहेंगे। कहां और कब इन्हें देख सकते हैं- नासा […]
Corona Update: दिल्ली सरकार के अस्पतालों ने कोविड-19 महामारी से निपटने की तैयारियों का किया पूर्वाभ्यास
दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच इससे निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए रविवार को पूर्वाभ्यास किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी रहे लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में रविवार को करीब दो घंटे तक पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया। […]
MI vs DC, WPL Final 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया
हीली मैथ्यूज की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद नेट स्किवेर ब्रंट के 55 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर पहला महिला प्रीमियर लीग खिताब जीत लिया । शिखा पांडे और राधा यादव के बीच दसवें विकेट के […]
Odisha: CM पटनायक ने 2,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को अपने गृह जिले गंजाम में कुल 2,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने गंजाम की अपनी यात्रा के दौरान कबीरसूर्यनगर और छत्रपुर के अलावा अपने निर्वाचन क्षेत्र हिंजिली में अलग-अलग रैलियां कीं, जिनमें ज्यादातर विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। अस्का की […]
गैस की कीमत पर विचार करेगा मंत्रिमंडल
केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के मूल्य की सीमा तय करने पर विचार करेगा। इस कदम का मकसद सीएनजी से लेकर उर्वरक कंपनियों के लिए उत्पादन की लागत को कम करना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सरकार एक साल में 2 बार स्थानीय रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतें तय […]
RCap insolvency: बोलीदाताओं का हुआ मोहभंग, खटाई में पड़ी रिलायंस कैपिटल की नई नीलामी योजना !
कर्ज में फंसी कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के कर्जदाताओं की नीलामी का दूसरा दौर आयोजित करने की योजना खटाई में पड़ गई है क्योंकि बोलीदाता नई नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक नहीं दिख रहे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उच्चतम न्यायालय ने गत 20 मार्च को पहले दौर की नीलामी […]
जम्मू से श्रीनगर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन, रेलवे मंत्री ने कहा- अगले साल जनवरी तक पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) के पूरी तरह से परिचालन में आने के बाद जम्मू-कश्मीर के जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे मेहराब युक्त पुल पर पहली बार ट्राली चलाने के अवसर पर मीडिया […]









