facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जम्मू से श्रीनगर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन, रेलवे मंत्री ने कहा- अगले साल जनवरी तक पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट

Advertisement
Last Updated- March 26, 2023 | 7:03 PM IST
Railways to operate Vande Bharat Metro train between Jammu and Srinagar: Vaishnaw

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) के पूरी तरह से परिचालन में आने के बाद जम्मू-कश्मीर के जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे मेहराब युक्त पुल पर पहली बार ट्राली चलाने के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि USBRL प्रोजेक्ट इस साल दिसंबर या जनवरी 2024 में पूरा हो जाएगा।

उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ पटरी पर चलने वाली ट्रॉली में बैठकर चिनाब नदी पर बने 359 मीटर ऊंचे पुल का निरीक्षण किया।

वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस रखरखाव सुविधा कश्मीर घाटी के बडगाम में स्थापित करने का फैसला किया गया है और पूरे देश को कश्मीर से जोड़ने वाली इस अहम रेल लाइन का निर्माण होने के बाद जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत मेट्रो पर परिचालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित पुल का आधार आधे फुटबॉल मैदान के बराबर है और ‘गर्व का विषय’ है और ‘यह इंजीनियरिंग के लिए चुनौतीपूर्ण परियोजना थी।’’

रेल मंत्री ने कहा कि भूकंप के लिए अति संवेदनशील इलाके में बनाए गए इस पुल में 28 हजार मीट्रिक टन इस्पात का इस्तेमाल किया गया है।

उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस पुल के मेहराब को 1,486 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पुल का डेक 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है और इसकी लंबाई 1,315 मीटर है।

Advertisement
First Published - March 26, 2023 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement