facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G-20 पर्यटन कार्यसमूह की 1 अप्रैल से सिलीगुड़ी में होगी बैठक

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 10:39 AM IST
G20 summit

जी-20 के पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक अप्रैल को शुरू होगी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस बैठक के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जी20 देशों के प्रतिनिधि सिलीगुड़ी स्थित एक रिसॉर्ट में रुकेंगे।

इस बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधि, अतिथि देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन पर्यटन क्षेत्र की पांच प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल की कला और संस्कृति देख सकेंगे। पर्यटन कार्यसमूह की पहली बैठक गुजरात के कच्छ में फरवरी में हुई थी।

उस बैठक में पर्यटन क्षेत्र के लिए पांच प्राथमिकताएं- हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, पर्यटन एमएसएमई और गंतव्य प्रबंधन चिह्नित की गई थीं। इस मौके पर पर्यटन मंत्रालय ‘सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक माध्यम के तौर पर साहसिक पर्यटन’ कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

इसके अलावा घरेलू पर्यटन उद्योग के लिए भी एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 10:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement