Foreign exchange reserve : विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट, 5.68 अरब डॉलर घटकर 561.26 अरब डॉलर पर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार(foreign exchange reserve) 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.681 अरब डॉलर घटकर 561.267 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट हुई है। इससे पिछले सप्ताह मुद्रा भंडार 8.319 अरब डॉलर घटकर 566.948 अरब डॉलर रह गया […]
Air India : 2023 में 5100 पायलट, चालक दल के सदस्यों की भर्ती करेगी
टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार कर रही है और इसे देखते हुए कंपनी इस साल 4,200 चालक दल के सदस्यों (केबिन क्रू) और 900 पायलट की भर्ती करेगी। एयरलाइन ने कुछ दिन पहले बोइंग और एयरबस से 470 विमान खरीदने के लिए ऑर्डर दिया था। इनमें […]
विकासशील देशों में कर्ज को लेकर स्थिति हो रही नाजुक, बहुपक्षीय समन्वय की जरूरत: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कई विकासशील देशों की कर्ज को लेकर नाजुक होती स्थिति का विषय उठाया और इस भार से निपटने के लिए ‘बहुपक्षीय समन्वय’ के बारे में जी-20 के सदस्य देशों से विचार आमंत्रित किए। जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक के उद्घाटन सत्र को […]
Closing Bell : बाजार में छठे दिन गिरावट, सेंसेक्स 142 अंक और गिरकर 59,463 पर बंद
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों को और बढ़ाने की आशंका के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक शुक्रवार को कारोबार के दौरान अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सके और बीएसई सेंसेक्स करीब 142 अंक टूटकर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की ताजा निकासी और एचडीएफसी के […]
नेपाल के ‘ऋण जाल’ में फंसने की आशंका, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे हालात का करना पड़ सकता है सामना
यदि नेपाल सरकार ने ‘ऋण जाल’ कूटनीति को लेकर बेहद सावधानी नहीं बरती, तो उसे भी श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे आर्थिक हालात का सामना करना पड़ सकता है। पोखरा में हुई विमान दुर्घटना ने नजदीकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुर्खियां बटोरीं। इस हादसे में विमान में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई थी। […]
टॉप पहलवानों के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने से खेल मंत्रालय नाराज
खेल मंत्रालय देश के शीर्ष पहलवानों के भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और इसके अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के साथ चल रहे उनके गतिरोध के कारण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने से नाराज है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, रवि दहिया, दीपक पूनिया, अंशु मलिक और संगिता मोर सहित शीर्ष पहलवानों ने जगरेब और अलेक्सजांद्रिया […]
G-20 : मोदी ने विकासशील देशों में उच्च कर्ज के खतरों से किया आगाह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जी-20 देशों से दुनिया के सबसे कमजोर नागरिकों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान करते हुए कुछ विकासशील देशों के सामने असहनीय कर्ज के खतरे को रेखांकित किया। उन्होंने जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत में एक वीडियो संदेश […]
हॉकी इंडिया की योजना अंडर-17, अंडर-19 स्तर रीजनल टूर्नामेंट शुरू कराने की
अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि जमीनी स्तर पर खेल के विकास की मुहिम में हॉकी इंडिया देश भर में सब-जूनियर (अंडर-17) और जूनियर (अंडर-19) वर्गों में क्षेत्रीय स्तर के टूर्नामेंट शुरू करने की योजना बना रहा है। देश के लिये 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके टिर्की ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की महत्ता दोहराते हुए कहा […]
अदाणी ग्रुप के लिए आई अच्छी खबर, श्रीलंका ने ग्रुप के निवेश को दी मंजूरी
श्रीलंका के इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड ने भारत के अदाणी ग्रुप की दो नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं देश के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में लगाने की मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं में कुल 44.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। मन्नार के पवन ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 250 मेगावॉट और पूनरिन स्थित संयंत्र 100 मेगावॉट क्षमता […]
कृषि बजट नौ साल में 5 गुना बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 2023-24 का केंद्रीय बजट , पिछले 8-9 वर्षों की तरह ही कृषि क्षेत्र पर केंद्रित है और तिलहन तथा खाद्य तेलों पर भारत की आयात निर्भरता को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कृषि और सहकारिता क्षेत्रों के हितधारकों के साथ बजट के बाद […]









