facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell : बाजार में छठे दिन गिरावट, सेंसेक्स 142 अंक और गिरकर 59,463 पर बंद

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 5:22 PM IST

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों को और बढ़ाने की आशंका के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक शुक्रवार को कारोबार के दौरान अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सके और बीएसई सेंसेक्स करीब 142 अंक टूटकर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की ताजा निकासी और एचडीएफसी के दोनों शेयरो में बिकवाली के दबाव से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई सेंसेक्स तेज शुरुआत के बावजूद कारोबार के अंत में 141.87 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,463.93 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 17,465.80 पर बंद हुआ।

सेंसक्स में महिंद्रा और महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति, एलएंडटी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल गिरने वाले प्रमुख शेयर थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में बढ़त रही।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”घरेलू बाजार में मोटे तौर पर आत्मविश्वास की कमी दिख रही है। वैश्विक बाजारों में बढ़त के बावजूद घरेलू बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज हुई। एफआईआई द्वारा घरेलू बाजार में बिकवाली जारी है।”

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। दूसरी ओर जापान के निक्की में बढ़त रही। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़कर बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत पर चढ़कर 82.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,417.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement