झारखंड में बर्ड फ्लू का कहर, सभी जिलों में अलर्ट जारी
झारखंड के बोकारो जिले के एक सरकारी ‘मुर्गी पालन केन्द्र’ में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद केन्द्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने में राज्य सरकार की मदद के लिए दो अलग-अलग केंद्रीय दलों को तैनात किया गया है। सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा […]
G7 ने यूक्रेन के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर की
जी7 देशों के वित्त मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के लिए इस समूह की ओर से आर्थिक सहायता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर करने की घोषणा की और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च तक इस देश को नया वित्तीय पैकेज देने का आह्वान किया ताकि उसे रूस के हमले के प्रभाव से निपटने में मदद […]
एम्पलाई यूनियन ने सैलरी काटने पर श्रम मंत्री से की Wipro के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र (आईटी) क्षेत्र के कर्मचारी संघ ‘नाइट्स’ ने नियुक्ति का इंतजार कर रहे स्नातकों के वेतन प्रस्ताव में कटौती के विप्रो (Wipro) के फैसले के खिलाफ केंद्रीय श्रम मंत्री को पत्र लिखा है। संघ ने इसे प्रस्ताव पत्र के नियमों का उल्लंघन करने और अनुबंध तोड़ना बताते हुए कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई […]
Turkey-Syria earthquake : तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 47 हजार हुई
तुर्किये और सीरिया में छह फरवरी को आए भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और अबतक करीब 47 हजार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि मलबे से शवों का बरामद होना जारी […]
‘ओपन मार्केट में गेहूं की बिक्री से थोक कीमतें हो रहीं नरम, रिटेल मूल्य सप्ताह के भीतर कम होने की संभावना’
भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अशोक के मीणा ने गुरुवार को कहा कि खुले बाजार (open market) में थोक उपभोक्ताओं को गेहूं की चल रही बिक्री से थोक कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है और उम्मीद है कि एक सप्ताह में खुदरा कीमतों पर भी असर दिखाई देगा। ई-नीलामी के पहले […]
Adani group stocks today : आठ कंपनियों के शेयर घाटे में बंद, कुछ में लगा ‘लोअर सर्किट’
अदाणी ग्रुप की सूचीबद्ध कुल 10 कंपनियों में से आठ के शेयर गुरुवार को घाटे में बंद हुए। शेयर बाजार में कमजोर रुझानों के बीच इन कंपनियों के शेयरों में बुधवार के बंद भाव से गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर दिन के कारोबार के अंत में अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में पांच प्रतिशत, अडाणी […]
भारत में अच्छी मार्केट रिसर्च कंपनियों की कमी: नारायण मूर्ति
इन्फोसिस (Infosys) के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने गुरुवार को कहा कि भारत में अच्छी मार्केट रिसर्च कंपनियों की कमी है, जिससे यूनीकॉर्न्स (एक अरब डॉलर से ज्यादा के मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) अवसरों का जरूरत से ज्यादा अनुमान लगा लेते हैं और उससे बड़ा नुकसान होता है। मूर्ति ने कहा, “भारत में इस स्तर पर […]
सीतारमण ने G-20 मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें, Crypto को नियमों के दायरे में लाने पर जोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को G-20 बैठक से पहले अमेरिका और जापान सहित अन्य देशों के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने के लिए वैश्विक ढांचा बनाने, वैश्विक ऋण जोखिमों से निपटने के उपायों और बहुपक्षीय विकास बैंक को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा […]
ONGC Investment: तेल, गैस उत्पादन के लिए दो अरब डॉलर का निवेश करेगी ओएनजीसी
देश की शीर्ष तेल और गैस उत्पादक कंपनी ONGC अरब सागर में अपने मुख्य गैस क्षेत्र में 103 कुओं की खुदाई के लिए दो अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इससे कुल उत्पादन में लगभग 10 करोड़ टन का इजाफा होने की उम्मीद है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन […]
Delhi Gold Rate (February 23): सोना 305 रुपये टूटा, चांदी में 805 रुपये की गिरावट
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 305 रुपये कमजोर होकर 56,035 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। […]









