Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावट, 17 पैसे कमजोर खुला
अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों के सुस्त रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 प्रति […]
Pakistan-US defence talks: अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मजबूत होंगे रक्षा संबंध! वार्ता करेंगे दोनों देश
पाकिस्तान और अमेरिका द्विपक्षीय सैन्य व सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकल्पों पर सोमवार को वाशिंगटन में रक्षा वार्ता करेंगे। विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि जनवरी 2021 में पाकिस्तान में पहले दौर के आयोजन के बाद सोमवार से गुरुवार तक चलने वाली […]
Smart Cities Mission: मार्च से 22 शहर होंगे स्मार्ट सिटी
आगरा, वाराणसी, चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद उन 22 शहरों में शामिल हैं जो सरकार के महत्वाकांक्षी ‘स्मार्ट सिटीज मिशन’ के तहत अगले महीने तक अपनी सभी परियोजनाओं का काम पूरा कर लेंगे जिससे वे अपने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण बेहतर जीवन और एक स्वच्छ एवं टिकाऊ माहौल दे पाएंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। […]
Aero India 2023: पीएम मोदी आज बेंगलुरु में करेंगे एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारत की द्विवार्षिक एयरोस्पेस प्रदर्शनी- ‘एयरो इंडिया’ का उद्घाटन करेंगे। ‘एयरो इंडिया’ सैन्य विमानों, हेलीकाप्टरों, रक्षा उपकरणों और नये युग के एवियोनिक्स के निर्माण के लिए देश को एक उभरते हुए केंद्र के रूप में प्रदर्शित करेगा। अधिकारियों के मुताबिक बेंगलुरु के बाहरी इलाके में वायुसेना के यालहंका सैन्य अड्डे […]
देश के सात प्रमुख शहरों में दो कमरों वाले फ्लैट का मंथली एवरेज रेंट 23 प्रतिशत बढ़ा
देश के सात प्रमुख शहरों में 2019 के बाद से 1,000 वर्ग फुट क्षेत्र वाले फ्लैट का औसत मासिक किराया (Monthly Rental) 23 प्रतिशत तक बढ़ गया है। संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक ने यह जानकारी दी है। एनारॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 और 2022 के बीच देश के प्रमुख आवास बाजारों में […]
Oil India Q3 results : कंपनी ने कमाया रिकॉर्ड मुनाफा, 10 रुपये डिविडेंड का ऐलान
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1,746.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जो उसका अब तक का सर्वाधिक तिमाही लाभ है। कंपनी ने एक बयान में अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,746.10 […]
Stock Market : घरेलू निवेशकों का शेयर बाजार में स्वामित्व अब तक के उच्च स्तर पर पहुंचा
घरेलू निवेशकों (Domestic investors) का शेयर बाजार में स्वामित्व (Possession) लगातार पांचवीं तिमाही में बढ़कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 24.44 प्रतिशत पर पहुंच गया है। बाजार संबंधी सूचना मुहैया कराने वाली कंपनी प्राइम डाटाबेस के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में घरेलू निवेशकों का शेयर बाजार में स्वामित्व 24.44 प्रतिशत रहा जिसमें संस्थागत निवेशक और ऊंची […]
Hyundai की नजर ग्रामीण बाजार से आने वाली मांग पर टिकी
Hyundai Motar India स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (SUV) और नए फीचर वाले मॉडलों की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्रामीण भारत (Rural Market) में वृद्धि के अवसर तलाश रही है। देश की दूसरी बड़ी कार निर्माता कंपनी छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बिक्री शोरूम खोलने के साथ ही मोबाइल सर्विस वैन जैसे तरीकों से […]
Blinkit : एक साल में डार्क स्टोर की संख्या 40 फीसदी बढ़ाने की तैयारी
घरेलू इस्तेमाल के सामान की जल्द डिलिवरी करने वाली कंपनी ब्लिंकिट अपने डार्क स्टोर की संख्या अगले 12 महीनों में 40 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने एक बयान में कहा कि कंपनी अपने डार्क स्टोर की संख्या को 400 के मौजूदा स्तर से बढ़ाने की रणनीति […]
मुद्रास्फीति आंकड़े, विदेशी पूंजी की चाल से तय होगी बाजार की दिशा : विश्लेषक
विश्लेषकों का मानना है कि इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में कारोबारी गतिविधियां मुख्य रूप से मुद्रास्फीति के आंकड़ों, वैश्विक बाजारों के रुझान और विदेशी पूंजी की चाल से तय होंगी। विश्लेषकों के मुताबिक, शेयर बाजार के प्रतिभागी अदाणी समूह के संकट से संबंधित घटनाक्रम पर भी नजर रखेंगे। यह मामला करीब 20 दिनों से […]









