facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oil India Q3 results : कंपनी ने कमाया रिकॉर्ड मुनाफा, 10 रुपये डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले शेयर पर 10 रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

Last Updated- February 12, 2023 | 5:17 PM IST
Oil India limited
BS

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1,746.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जो उसका अब तक का सर्वाधिक तिमाही लाभ है।

कंपनी ने एक बयान में अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,746.10 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 1,244.90 करोड़ रुपये था। कंपनी के लाभ में वृद्धि कच्चे तेल एवं गैस के उत्पादन एवं बिक्री से होने वाली आय बढ़ने से हुई है।

तेल एवं गैस के दाम बढ़ने से कंपनी को फायदा हुआ है। OIL ने दिसंबर तिमाही में 8.1 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया जबकि इसका गैस उत्पादन 80 करोड़ घन मीटर रहा। कंपनी ने कहा, ‘तेल एवं गैस उत्पादन की बेहतर कीमत मिलने और इनका उत्पादन बढ़ने से कंपनी को अब तक का सर्वाधिक तिमाही लाभ हुआ है।’

इस बीच कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले शेयर पर 10 रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। इसके पहले कंपनी प्रति शेयर 4.50 रुपये का लाभांश दे चुकी है। इस तरह चालू वित्त वर्ष में कुल लाभांश 14.50 रुपये प्रति शेयर हो गया है।

Advertisement
First Published - February 12, 2023 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement