facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Smart Cities Mission: मार्च से 22 शहर होंगे स्मार्ट सिटी

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 9:40 AM IST
Smart cities: Will be ready to show impact! Investment in manufacturing sector will get new momentum स्मार्ट शहरः प्रभाव दिखाने के लिए होंगे तैयार! विनिर्माण क्षेत्र में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

आगरा, वाराणसी, चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद उन 22 शहरों में शामिल हैं जो सरकार के महत्वाकांक्षी ‘स्मार्ट सिटीज मिशन’ के तहत अगले महीने तक अपनी सभी परियोजनाओं का काम पूरा कर लेंगे जिससे वे अपने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण बेहतर जीवन और एक स्वच्छ एवं टिकाऊ माहौल दे पाएंगे।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मिशन के तहत चयनित शेष 78 शहरों में अगले तीन-चार महीने में परियोजनाओं पर काम पूरा हो जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 25 जून, 2015 को महत्वाकांक्षी ‘स्मार्ट सिटीज मिशन’ की शुरुआत की थी और जनवरी 2016 से जून 2018 तक चार दौर की प्रतिस्पर्धा के माध्यम से पुनर्विकास के लिए 100 शहरों का चयन किया गया था।

मंत्रालय के अनुसार इस मिशन का उद्देश्य शहरों को विभिन्न मुद्दों पर ‘‘स्मार्ट समाधान’ अपनाने के अलावा मूलभूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना और अपने नागरिकों को एक गुणवत्तापूर्ण जीवन और स्वच्छ एवं टिकाऊ माहौल देने के लिए प्रेरित करना है। मार्च तक जिन 22 स्मार्ट शहरों में सभी परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी उनमें भोपाल, इंदौर, आगरा, वाराणसी, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोयम्बटूर, इरोड, रांची, सलेम, सूरत, उदयपुर, विशाखापत्तनम, अहमदाबाद, काकीनाडा, पुणे, वेल्लोर, पिंपरी-चिंचवड़, मदुरै, अमरावती, तिरुचिरापल्ली और तंजावुर शामिल हैं।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम मार्च तक 22 स्मार्ट शहरों का काम पूरा कर लेंगे क्योंकि इन शहरों में काम अंतिम चरण में है। अगले तीन-चार महीनों में हम शेष शहरों में परियोजना कार्य पूरा कर लेंगे।’’

शहर स्तर पर स्मार्ट सिटीज मिशन का कार्यान्वयन एक विशेष उद्देश्य वाहक (एसपीवी) द्वारा किया जाता है। ये एसपीवी अपनी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की योजना, कार्यान्वयन, संचालन, निगरानी और मूल्यांकन करते हैं।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement