शतक से चूके पंत, भारत को पहली पारी में सिर्फ 87 रन की बढ़त
भारतीय टीम को शुरूआती संकट से निकालने वाले ऋषभ पंत शतक से सात रन से चूके और टीम पहली पारी में विशाल बढत लेने से चूक गई। बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को आखिरी सत्र में वापसी करते हुए भारत को पहली पारी में सिर्फ 87 रन की बढ़त लेने दी। […]
भारत हाईवेज 2,000 करोड़ रुपये का IPO लाएगी, SEBI के पास दस्तावेज जमा कराये
इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ‘भारत हाईवेज इनविट’ ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है। दस्तावेजों के अनुसार, इश्यू से प्राप्त इनकम का इस्तेमाल भारत हाईवेज इनविट विशेष इकाई (SPV) परियोजनाओं और सामान्य कंपनी कामकाज के अलावा […]
Rupee vs Dollar: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपया सात पैसे टूटकर 82.86 प्रति डॉलर पर बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले शुक्रवार को रुपया (Rupee) सात पैसे की तेजी के साथ 82.86 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ब्याज दरों में वृद्धि की चिंताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। […]
जापान अपना रक्षा बजट 20 प्रतिशत बढ़ाकर 55 अरब डॉलर का करेगा
अमेरिका द्वारा बनाई गई टॉमहॉक्स तथा लंबी दूरी की अन्य मिसाइल तैनात करने की तैयारियों के बीच जापान अपने रक्षा बजट में 20 प्रतिशत की वृद्धि करेगा और अगले साल यह (रक्षा बजट) रिकॉर्ड 55 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। देश की अत्यधिक आक्रामक सुरक्षा रणनीति के तहत ये मिसाइल चीन और उत्तर […]
पंजाब किंग्स में Sam Curran की वापसी, IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करेन शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच करेन को टीम में जोड़ने के […]
GST के नाम पर 47 हजार रुपए की ठगी
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 में रहने वाले एक व्यक्ति से दो ठगों ने वर्चुअल करेंसी (Virtual currency) देने के एवज में GST के नाम पर करीब 47 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है […]
कोविड की आशंका से शेयर बाजार दहला, सेंसेक्स 981 अंक लुढ़ककर 60,000 के नीचे हुआ बंद
चीन समेत कुछ देशों में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। स्थानीय बाजार (Share Market) भी इससे अछूते नहीं रहे और बड़े नुकसान के साथ बंद हुए। दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का यह लगातार चौथा दिन रहा। निवेशकों की भारी बिकवाली से BSE […]
टिकट ‘डाउनग्रेड’ करने पर यात्रियों को एयरलाइंस देगी मुआवजा, जल्द जारी होंगे नियम
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) उन यात्रियों को मुआवजा देने के नियम जल्द ही जारी करेगा जिनके यात्रा टिकट को एयरलाइंस ने उनकी मर्जी के बगैर ही ‘डाउनग्रेड’ कर दिया हो। डीजीसीए यह कदम यात्रियों को जारी किए गए टिकटों को उनकी मर्जी के बगैर ही डाउनग्रेड कर दिए जाने के बारे में बढ़ती शिकायतों के […]
Parliament Winter Session 2022: शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में 97, राज्यसभा में 102 फीसदी कामकाज
चीन के साथ सीमा पर तनाव के मुद्दे पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग के बीच संसद का शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) अपने निर्धारित समय से छह दिन पहले शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया और इस दौरान लोकसभा में 97 फीसदी तथा राज्यसभा में 102 फीसदी कामकाज हुआ। […]
वेदांता गोवा में Bicholim mineral ब्लॉक के लिए ‘पसंदीदा’ बिडर बनी
वेदांता लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसे गोवा में बिचोलिम मिनरल ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया है। इस खदान में 849.2 लाख टन लौह अयस्क के भंडार का अनुमान है। वेदांता ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कंपनी द्वारा पेश की गई 63.55 प्रतिशत की उच्चतम अंतिम कीमत के आधार पर ब्लॉक […]









