facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शतक से चूके पंत, भारत को पहली पारी में सिर्फ 87 रन की बढ़त

Advertisement

बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को आखिरी सत्र में वापसी करते हुए भारत को पहली पारी में सिर्फ 87 रन की बढ़त लेने दी।

Last Updated- December 23, 2022 | 6:15 PM IST
Rishabh Pant and shreyas iyer

भारतीय टीम को शुरूआती संकट से निकालने वाले ऋषभ पंत शतक से सात रन से चूके और टीम पहली पारी में विशाल बढत लेने से चूक गई। बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को आखिरी सत्र में वापसी करते हुए भारत को पहली पारी में सिर्फ 87 रन की बढ़त लेने दी।

बांग्लादेश के पहली पारी के 227 रन के जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 314 रन पर आउट हो गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मेजबान ने बिना किसी नुकसान के सात रन बना लिये थे। नजमुल हुसैन शांतो पांच और जाकिर हुसैन दो रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले पंत और श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद भारतीय टीम विशाल बढत नहीं ले सकी। भारत ने चाय के बाद 90 रन जोड़कर छह विकेट गंवाये और इनमें से चार शाकिब अल हसन ने ली। बायें हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने 74 रन देकर चार विकेट चटकाये।

पंत ने 104 गेंद में 93 रन बनाये जबकि श्रेयस अय्यर ने 105 गेंद में 87 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 159 रन बनाये । इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने 79 रन देकर चार विकेट लिये और भारत को बड़ी बढत नहीं लेने दी।

अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन से आगे खेलते हुए भारत ने आज 78.3 ओवर में 295 रन जोड़े। पंत ने अपनी पारी में पांच छक्के जड़े। उन्होंने पारी में सात चौके भी लगाये। वह आखिरी सत्र में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे और मिराज की गेंद पर विकेट के पीछे नुरूल हसन को कैच दे बैठे।

शाकिब ने अक्षर पटेल (चार) को पहला शिकार बनाया और अय्यर के रूप में दूसरा विकेट लिया। अय्यर 73वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हुए और उन्होंने अपनी पारी में दस चौके तथा दो छक्के लगाये। शाकिब ने रविचंद्रन अश्विन (12) और मोहम्मद सिराज (सात) को पवेलियन भेजकर चार विकेट पूरे किये।

पहले सत्र में कप्तान के एल राहुल का खराब फॉर्म बदस्तूर जारी रहा और बांग्लादेश के इस्लाम ने भारत के शुरूआती तीन विकेट 86 रन पर निकाल दिये। राहुल (10) और शुभमन गिल (20) को इस्लाम ने पगबाधा आउट किया। इस्लाम ने पहले सत्र में 13 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिये। चेतेश्वर पुजारा 24 रन बनाकर फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर मोमिनुल हक को कैच दे बैठे।

पहले दिन पिच को भांपने में गलती करने वाले राहुल को बेहद रक्षात्मक खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा। क्रीज पर 45 गेंदें खेलने के दौरान वह एक बार भी सहज नहीं लगे। दूसरी ओर गिल अधिक सहज नजर आये हालांकि तैजुल ने अच्छी लैंग्थ की गेंद उन्हें डालना जारी रखा। राहुल रक्षात्मक खेलने के प्रयास में ही पगबाधा आउट हुए। डीआरएस का फैसला भी बांग्लादेश के पक्ष में रहा। गिल स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। पुजारा आत्मविश्वास से भरे दिखे लेकिन टर्न लेती गेंद पर विकेट बचाकर खेलना मुश्किल था।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement