facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जापान अपना रक्षा बजट 20 प्रतिशत बढ़ाकर 55 अरब डॉलर का करेगा

Advertisement

जापान अपने रक्षा बजट में 20 प्रतिशत की वृद्धि करेगा और अगले साल यह (रक्षा बजट) रिकॉर्ड 55 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच जाएगा।

Last Updated- December 23, 2022 | 5:11 PM IST
Japan army

अमेरिका द्वारा बनाई गई टॉमहॉक्स तथा लंबी दूरी की अन्य मिसाइल तैनात करने की तैयारियों के बीच जापान अपने रक्षा बजट में 20 प्रतिशत की वृद्धि करेगा और अगले साल यह (रक्षा बजट) रिकॉर्ड 55 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच जाएगा।

देश की अत्यधिक आक्रामक सुरक्षा रणनीति के तहत ये मिसाइल चीन और उत्तर कोरिया के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती हैं। टॉमहॉक्स मिसाइलों की 160 करोड़ डॉलर में निर्धारित खरीद वर्ष 2023 के जापान के बजट का अत्यधिक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे शुक्रवार को प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। इससे नयी रणनीति के तहत अधिक मारक क्षमता के साथ जापान को तेज गति से सशस्त्र बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का पता चलता है।

वर्तमान में जापान का रक्षा बजट 47.2 अरब डॉलर का है।

रक्षा अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा टॉमहॉक्स मिसाइलों को दागने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों, सॉफ्टवेयर, टैकनोलजी, ट्रान्सफर और कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए आगामी वर्ष में जापान 83 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त भुगतान करेगा। जापान का वर्ष 2022 का रक्षा बजट 47.2 अरब डॉलर का है।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement