अगले महीने होगी भाजपा की बैठक, बढ़ सकता है नड्डा का कार्यकाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक अहम संगठनात्मक बैठक अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में होने की संभावना है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के कार्यकाल के विस्तार पर मुहर लगाए जाने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आगामी राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विचार […]
दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा, यातायात प्रभावित
दिल्ली समेत देश के उत्तरी मैदानी हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बहुत घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता घटकर 25 मीटर तक रह गयी और यातायात भी प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब कहा जाता है जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच […]
भारत निर्यात की बड़ी इकोनॉमी बनेगा, मुक्त इंटरनेट से मिलेगा लाभः Google CEO
दिग्गज इंटरनेट कंपनी Google के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई ने भारत को एक बड़ी निर्यात इकोनॉमी बताते हुए सोमवार को कहा कि इसे अपने नागरिकों को संरक्षण देने और कंपनियों को एक प्रारूप के भीतर नवाचार के लिए सक्षम बनाने के बीच संतुलन साधने की जरूरत है। भारत दौरे पर पहुंचे पिचाई ने […]
15 दिसंबर तक चीनी का उत्पादन पांच फीसदी बढ़ा
चालू विपणन वर्ष में एक अक्टूबर से 15 दिसंबर की अवधि के दौरान चीनी का उत्पादन पांच प्रतिशत बढ़कर 82.1 लाख टन हो गया है, जबकि चीनी मिलों ने 45-50 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया है। उद्योग संगठन इस्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता […]
बैंकिंग सेक्टर के आउटलुक को इक्रा ने किया पॉजिटिव, एनपीए में उल्लेखनीय गिरावट आने का अनुमान
घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बैंकिग क्षेत्र के परिदृश्य (आउटलुक) को सोमवार को ‘सकारात्मक’ (पॉजिटिव) कर दिया। संपत्ति वृद्धि अच्छी रहने, संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार और पूंजी बफर मजबूत होने के मद्देनजर परिदृश्य में सुधार किया गया है। एजेंसी ने कहा कि 2023-24 के अंत तक सकल गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के लिहाज से परिसंपत्ति […]
सोना 231 रुपये मजबूत, चांदी 784 रुपये चढ़ी
मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 231 रुपये बढ़कर 54,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 784 रुपये की तेजी के साथ 68,255 रुपये […]
2030 तक कार्बन एमिशन में 10 प्रतिशत और कटौती का लक्ष्य : स्टील मिनिस्ट्री
सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि इस्पात मंत्रालय ने 2005 से 2022 के बीच कार्बन उत्सर्जन में 15 प्रतिशत तक की कटौती की है एवं 2030 तक इसमें 10 प्रतिशत और कटौती करने का लक्ष्य रखा है। इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह […]
शेयर बाजार में दो दिन बाद तेजी लौटी, सेंसेक्स 468 अंक चढ़ा
बैंकिंग, तेल और एफएमसीजी शेयरों में सोमवार को हुई जोरदार लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों के दोनों मानक सूचकाकों में दो दिन के अंतराल के बाद तेजी का दौर लौट आया। सेंसेक्स (Sensex)और निफ्टी (Nifty) दोनों में करीब एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 468.38 […]
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात करेंगी
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर वह इस सप्ताह बीजिंग में अपने समकक्ष मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगी। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा मंगलवार और बुधवार को होगी और इसमें विदेश तथा रणनीतिक […]
रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.69 प्रति डॉलर पर बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को छह पैसे की तेजी के साथ 82.69 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में जोरदार लिवाली और विदेशों में प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की धारणा मजबूत हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि […]









