facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा, यातायात प्रभावित

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर तक रह गई।

Last Updated- December 20, 2022 | 2:48 PM IST
Fog

दिल्ली समेत देश के उत्तरी मैदानी हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बहुत घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता घटकर 25 मीटर तक रह गयी और यातायात भी प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब कहा जाता है जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच दृश्यता को घना कोहरा, 201 से 500 को मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता को हल्का कोहरा कहा जाता है।

मौसम विभाग ने सोमवार को अनुमान जताया था कि सिंधु-गंगा के मैदानी हिस्सों यानी उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिन ‘‘घने से बहुत घना कोहरा’’ छाया रह सकता है जिससे ट्रेनों तथा उड़ानों को रद्द किया जा सकता है या उनके मार्ग में परिवर्तन किया जा सकता है। उपग्रह से ली गयी तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोहरे की मोटी परत दिखी।

IMD के एक अधिकारी ने बताया कि पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर 25 मीटर तक रह गयी और सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता 50 मीटर तक रह गयी। मौसम विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा था, ‘‘सिंधु-गंगा के मैदानी हिस्सों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर नमी और हल्की हवा चलने के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन रात/सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।’’

IMD ने एक परामर्श जारी करते हुए कहा कि राजमार्गों पर वाहन चलाने में मुश्किलों के कारण वाहनों के बीच टक्कर होने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि लंबे समय तक कोहरे के संपर्क में रहने से गले में खराश, खांसी और अस्थमा से पीड़ित लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इससे आंखों में जलन या संक्रमण भी हो सकता है। उसने यात्रियों को लंबा सफर करने पर पानी तथा दवा जैसे जरूरी सामान साथ रखने की सलाह दी।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement