facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात करेंगी

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 4:35 PM IST
Australia china

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर वह इस सप्ताह बीजिंग में अपने समकक्ष मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगी।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा मंगलवार और बुधवार को होगी और इसमें विदेश तथा रणनीतिक मुद्दों पर चीन-ऑस्ट्रेलिया वार्ता का एक नया दौर शामिल होगा।

मई में हुए चुनाव में जीत के बाद एंथनी अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में लगातार तल्खी आती गई। अल्बनीज ने स्कॉट मॉरिसन की जगह ली थी। अल्बनीज और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पिछले महीने बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बैठक की। पिछले छह वर्षों में दोनों देशों के नेताओं के बीच इस तरह की यह पहली औपचारिक बैठक थी।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री की उनके चीनी समकक्ष के साथ होने वाली बैठक के एजेंडे में व्यापार का मुद्दा शामिल रहेगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया, चीन पर 2020 से लगे अरबों डॉलर के प्रतिबंधों को हटाने के लिए जोर दे रहा है।

अल्बनीज और वोंग ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच व्यापार, साथ ही लोगों के बीच आपसी संपर्क, मजबूत सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों ने दोनों देशों को लाभ पहुंचाया है।’’

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि यह यात्रा बाली शिखर सम्मेलन में स्थापित संबंधों में सुधार की गति को बढ़ाएगी। निंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, चीन को उम्मीद है कि दोनों देश ‘‘द्विपक्षीय संबंधों को सही रास्ते पर वापस ले जाएंगे और सतत विकास हासिल करेंगे।’’

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement