पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत चार लाख से अधिक ‘रूफटॉप’सोलर यूनिट लगीं: प्रल्हाद जोशी
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में छतों पर चार लाख से अधिक सौर इकाई स्थापित की गई हैं। जोशी ने राष्ट्रीय राजधानी में तीन से छह नवंबर को होने वाले सातवें अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) सम्मेलन के बारे में […]
Nijjar killing: ट्रूडो ने माना कि भारत पर आरोप लगाते वक्त उनके पास ठोस सबूत नहीं थे
Nijjar killing: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को स्वीकार किया कि जब उन्होंने पिछले साल खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था, तब उनके पास केवल खुफिया जानकारी थी और कोई ‘‘ठोस सबूत’’ नहीं था। संघीय चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं में […]
SCO Summit: क्षेत्रीय सहयोग में बाधा बन रहे आतंकवाद और उग्रवाद, विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान को घेरा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को उसी की धरती से परोक्ष संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि यदि सीमा पार की गतिविधियां आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद की ‘तीन बुराइयों’ पर आधारित होंगी तो व्यापार, ऊर्जा और संपर्क सुविधा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की संभावना नहीं है। जयशंकर ने शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) […]
अलगाववादी निज्जर हत्या मामले में जांच में सहयोग नहीं कर रहा भारत: अमेरिकी विदेश मंत्रालय
अमेरिका ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारत पिछले साल एक सिख अलगाववादी की हत्या के मामले में कनाडा की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘कनाडा के मामले की बात करें तो हमने स्पष्ट कर दिया है कि आरोप […]
SCO Summit: दुनियाभर में हो रही किरकिरी, मगर एससीओ सम्मेलन में सिर्फ भारत ने किया चीन की ‘Belt and Road’ पहल का विरोध
भारत ने बुधवार को एक बार फिर चीन की महत्वाकांक्षी ‘वन बेल्ट वन रोड’ (ओबीओआर) पहल का समर्थन करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का एकमात्र देश बन गया है, जिसने इस विवादास्पद संपर्क परियोजना का समर्थन नहीं किया है। ओबीओआर परियोजना में तथाकथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) […]
भारत में 2035 तक हर दिन जुड़ेंगी 12,000 कारें, सिर्फ AC करेगा मेक्सिको देश से ज्यादा बिजली की खपत: IEA
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने कहा है कि अगले दशक में भारत प्रतिदिन 12,000 से अधिक कारें जोड़ेगा, दक्षिण अफ्रीका में निर्मित जगह के बराबर तैयार जगह का विस्तार करेगा और इसके एयर कंडीशनर पूरे मेक्सिको में बिजली खपत की तुलना में अधिक बिजली की खपत करेंगे। आईईए ने विश्व ऊर्जा परिदृश्य, 2024 में कहा […]
India-UK FTA: भारत, ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर अगले दौर की वार्ता नवंबर में होने की उम्मीद
भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए अगले दौर की वार्ता नवंबर में होने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन में 30 अक्टूबर को बजट पेश किया जाएगा और उसके बाद ‘‘ हमें उम्मीद है कि ब्रिटेन अगले दौर […]
मोदी कैबिनेट ने वाराणसी-दीन दयाल उपाध्याय ‘मल्टी ट्रैकिंग’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, रेल परियोजना में आएगा 2,642 करोड़ रुपये का खर्च
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ परियोजना को मंजूरी दे दी। इस पर 2,642 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। प्रस्तावित परियोजना में गंगा नदी पर एक नया रेल-सह-सड़क पुल और अन्य बुनियादी ढांचा सुविधाओं को आधुनिक बनाने के अलावा वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन मार्ग […]
South Indian Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट 18 प्रतिशत बढ़कर 325 करोड़ रुपये पर पहुंचा
South Indian Bank Q2 Results: साउथ इंडियन बैंक का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 325 करोड़ रुपये हो गया। निजी क्षेत्र के बैंक का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में मुनाफा 275 करोड़ रुपये रहा था। साउथ इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना […]
IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश में धुला
IND vs NZ 1st Test: बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को कोई खेल नहीं हो सका। अंपायरों और अन्य मैच अधिकारियों ने दोपहर दो बजे मैदान का मुआयना किया जब दिन में पहली बार थोड़ी देर के लिये बारिश रूकी। लेकिन हालात को देखकर दो […]









