Trade Data: देश का निर्यात सितंबर में बढ़कर 34.58 अरब डॉलर पर पहुंचा, आयात में भी तेजी; व्यापार घाटे में आई कमी
देश के वस्तु निर्यात में दो महीने की गिरावट के बाद सितंबर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। सिंतबर में निर्यात 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं व्यापार घाटा कम होकर 20.78 अरब डॉलर रह गया। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में आयात 1.6 […]
Tamil Nadu Rains: तमिलनाडु में थमी बारिश, राहत-बचाव अभियान जारी
Tamil Nadu Rains: तमिलनाडु के चेन्नई सहित उत्तरी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को बारिश थम गई जिससे लोगों को राहत मिली। वहीं, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है। स्टालिन ने घोषणा की कि गरीब और आम लोगों की मदद करने के लिए चेन्नई की अम्मा […]
Bomb Threat: एअर इंडिया के बाद अब Akasa Air के विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी
बेंगलुरु जा रहा आकासा एयर का विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमान क्यूपी1335 में 180 से अधिक लोग सवार थे। विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया और दिल्ली […]
SC ने Jet Airways मामले में एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
उच्चतम न्यायालय ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और अन्य की उस याचिका पर अपना फैसला बुधवार को सुरक्षित रख लिया जिसमें राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश को चुनौती दी गई थी। एनसीएलएटी ने बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज की समाधान योजना को बरकरार रखते हुए इसका स्वामित्व जालान कलरॉक गठजोड़ (जेकेसी) […]
Satcom Spectrum: परामर्श प्रक्रिया अभी जारी, सभी के सुझावों पर गौर किया जाएगा- TRAI प्रमुख
सैटकॉम स्पेक्ट्रम आवंटन के तौर-तरीकों को लेकर खींचतान के बीच ट्राई के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने बुधवार को कहा कि परामर्श प्रक्रिया अभी जारी है और दूरसंचार नियामक सिफारिशें प्रस्तुत करने से पहले सभी सुझावों पर गौर करेगा। नियामक की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब स्टारलिंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) […]
इस्लामाबाद में SCO सम्मेलन: विदेश मंत्री जयशंकर ने आतंकवाद, उग्रवाद पर चिंता जताई
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को परोक्ष संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि यदि सीमा पार की गतिविधियां आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद पर आधारित होंगी तो व्यापार, ऊर्जा और संपर्क सुविधा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की संभावना नहीं है। जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए […]
J-K: उमर अब्दुल्ला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में जम्मू के सुरिंदर चौधरी को चुना, कहा – वह समावेशी सरकार चाहते हैं
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को पार्टी नेता सुरिंदर चौधरी को उपमुख्यमंत्री चुना। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने नौशेरा से चौधरी को इस पद के लिए इसलिए चुना क्योंकि वह क्षेत्र को लोगों को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही अपनी सरकार को समावेशी बनाना चाहते हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर […]
Bihar Hooch Tragedy: सारण में जहरीली शराब का कहर! एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
बिहार के सारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारण जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार यह घटना जिले के मशरख थाना अंतर्गत इब्राहिमपुर इलाके में हुई। […]
Stubble Burning: उच्चतम न्यायालय ने पंजाब, हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई, मुख्य सचिवों को तलब किया
Stubble Burning: उच्चतम न्यायालय ने पराली जलाने के मामले में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकारों को बुधवार को फटकार लगाई तथा दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को उसके समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने को कहा। न्यायमूर्ति अभय एस ओका, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन […]
J-K: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर अब्दुल्ला, पांच मंत्रियों को पूर्वाह्न 11.30 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उमर के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के राहुल गांधी, […]









