facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत चार लाख से अधिक ‘रूफटॉप’सोलर यूनिट लगीं: प्रल्हाद जोशी

Advertisement

जोशी ने राष्ट्रीय राजधानी में तीन से छह नवंबर को होने वाले सातवें अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) सम्मेलन के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

Last Updated- October 17, 2024 | 6:31 AM IST
Vikram Solar Share
Representative image

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में छतों पर चार लाख से अधिक सौर इकाई स्थापित की गई हैं। जोशी ने राष्ट्रीय राजधानी में तीन से छह नवंबर को होने वाले सातवें अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) सम्मेलन के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने कार्यक्रम में कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयासों में भारत खुद को एक प्रमुख इकाई के रूप में स्थापित कर रहा है। हम साथ-साथ अपने ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी काम कर रहे हैं। वास्तव में, पिछले हफ्ते ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर सौर इकाइयों की संख्या चार लाख पर पहुंच गयी।’’

इस कार्यक्रम में सदस्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी में इस योजना की घोषणा की थी। इसका लक्ष्य छतों पर सौर उपकरण स्थापित करके और हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर एक करोड़ घरों को रोशन करना है।

जोशी ने जुलाई में कहा था कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1.28 करोड़ से अधिक पंजीकरण किये गये हैं। सरकार जल्द-से-जल्द एक करोड़ लाभार्थियों के लिए छत पर सौर उपकरण स्थापित करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी से सितंबर के बीच लगभग 17.44 गीगावाट सौर फोटोवोल्टिक क्षमता जोड़ी गयी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तक देश में बिजली उत्पादन की स्थापित क्षमता 452.69 गीगावाट थी। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 201.46 गीगावाट थी।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 6:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement