Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.85 प्रति डॉलर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को रुपया कमजोर रुख के साथ खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में सुधार के बीच रुपये के कुछ नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की संभावना है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया […]
जापान का पहला निजी क्षेत्र का रॉकेट लॉन्च के तुरंत बाद फट गया
जापान में एक निजी कंपनी द्वारा अंतरिक्ष की कक्षा में भेजे जा रहे एक रॉकेट में बुधवार को प्रक्षेपण के थोड़ी देर बाद ही विस्फोट हो गया। इसे जापान में निजी क्षेत्र की किसी कंपनी का पहला रॉकेट बताया जा रहा था। ऑनलाइन वीडियो में दिख रहा है कि ‘कैरोस’ नामक रॉकेट को मध्य जापान […]
बाइडन और ट्रंप ने वाशिंगटन में जीते अपनी-अपनी पार्टी के प्राइमरी चुनाव
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाशिंगटन में डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में, वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर अपनी पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की ओर कदम बढ़ा दिया है। अमेरिका के जॉर्जिया, मिसीसिपी और वाशिंगटन राज्य में प्राइमरी चुनाव के नतीजों को लेकर हालांकि […]
CAA: नागरिकता संशोधन कानून पर चिंता न करें मुसलमान, गृह मंत्रालय ने कहा- भारतीय मुसलमानों से इससे कोई लेना-देना नहीं
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) पर भारतीय मुसलमानों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस कानून में उनकी नागरिकता को प्रभावित करने वाला कोई प्रावधान नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि नागरिकता कानून का भारतीय मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है जिनके पास अपने […]
‘सीमा पर तनाव से कुछ हासिल नहीं’- एस. जयशंकर
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ लगभग चार साल से जारी सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि इस अवधि के दौरान ‘तनाव’ से दोनों देशों में से ‘किसी को भी कुछ हासिल नहीं हुआ।’ जयशंकर ने कहा कि भारत ‘निष्पक्ष और उचित समाधान’ खोजने के लिए प्रतिबद्ध है, […]
कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, तीन पूर्व सीएम पुत्रों को मिला टिकट
कांग्रेस ने मंगलवार को लोक सभा चुनाव के लिए अपने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के नाम शामिल हैं। कांग्रेस लोक सभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर […]
OneWeb को जल्द स्पेक्ट्रम आवंटन की उम्मीद
भारती समूह द्वारा समर्थित वनवेब ने स्पेक्ट्रम के लिए आवेदन किया है और उसे उम्मीद है कि रेडियो तरंगों का शीघ्र आवंटन हो जाएगा। ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट (एचसीआईपीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिवाजी चटर्जी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी को इस साल जून तक वाणिज्यिक उपग्रह संचार सेवाएं शुरू होने […]
WPL 2024: RCB ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिस पेरी (15 रन पर छह विकेट और नाबाद 40 रन) के हरफनमौला खेल के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मंगलवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 में मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। मुंबई की पारी को 19 ओवर में 113 […]
मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ
हरियाणा में मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद कुछ घंटे बाद भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सैनी के साथ भाजपा के चार और एक निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि पूर्व गृह मंत्री और अंबाला छावनी […]
Pakistan: मोहम्मद इशाक डार ने पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
वरिष्ठ राजनेता और अर्थशास्त्री इशाक डार ने मंगलवार को पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्तान की नवगठित नई सरकार भारत और अन्य पड़ोसियों के साथ अपने संबंधों को सुधारने सहित घरेलू और बाहरी मोर्चों पर अनगिनत समस्याओं से पार पाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री […]









