facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाइडन और ट्रंप ने वाशिंगटन में जीते अपनी-अपनी पार्टी के प्राइमरी चुनाव

Advertisement

बाइडन की ओर से एक बयान जारी करके जीत तथा उम्मीदवारी पर प्रसन्नता व्यक्त की गई, वहीं ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया गया।

Last Updated- March 13, 2024 | 10:00 AM IST
America: Biden is 10 points behind Trump in the survey before the presidential elections, know who else is in the race

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाशिंगटन में डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में, वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर अपनी पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की ओर कदम बढ़ा दिया है। अमेरिका के जॉर्जिया, मिसीसिपी और वाशिंगटन राज्य में प्राइमरी चुनाव के नतीजों को लेकर हालांकि पहले भी कोई संदेह नहीं था। इन चुनावों में बाइडन और ट्रंप के समक्ष कोई कड़ी चुनौती नहीं थी।

इन राज्यों में जीत के साथ ही दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के चुनाव के उम्मीदवार के रूप में दावेदारी पेश करने के लिए जरूरी डेलीगेट्स (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) का समर्थन जुटा लिया है। अब इस बात में कोई संदेह नहीं है कि राष्ट्रपति पद का चुनाव बाइडन और ट्रंप के बीच होना है।

हालांकि दोनों ही नेता देश में बहुत अधिक लोकप्रिय नहीं हैं। बाइडन (81) अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं, वहीं ट्रंप पर अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाइडन की ओर से एक बयान जारी करके जीत तथा उम्मीदवारी पर प्रसन्नता व्यक्त की गई, वहीं ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया गया।

बाइडन ने कहा कि ट्रंप, ‘‘आक्रोश, प्रतिशोध का अभियान चला रहे हैं जो अमेरिका के विचार को खतरे में डालता है।’’ मंगलवार को प्राइमरी चुनाव की पूर्व संध्या पर ट्रंप ने स्वीकार किया था कि बाइडन ही डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 10:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement