Inox india और स्टेनली लाइफस्टाइल का आएगा IPO, सेबी से मिली हरी झंडी
क्रायोजेनिक टैंक निर्माता आईनॉक्स इंडिया (Inox india) और लक्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। दोनों कंपनियों ने अगस्त और सितंबर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। […]
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर सरकार की पैनी नजर, बीते डेढ़ साल में भेजे ₹1.12 लाख करोड़ के 71 नोटिस
वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कथित GST चोरी के लिए ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 71 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चालू वित्त वर्ष (अक्टूबर, 2023 तक) में केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई कुल वस्तु एवं […]
चक्रवात ‘मिगजॉम’ के प्रभाव से ओडिशा के दक्षिणी जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई
गंभीर चक्रवात ‘मिगजॉम’ के प्रभाव से मंगलवार को ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तटों पर पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की शाम से […]
विपक्षी दलों ने संसद में आगे की रणनीति पर चर्चा की
विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधेयकों तथा महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के अन्य मुद्दों पर आगे की रणनीति को लेकर मंगलवार को चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जु्न खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में, खरगे के […]
भारत को COP28 में अपनी गति बरकरार रखने की आवश्यकता है : UNDP भारत प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भारत के जलवायु प्रमुख डॉ. आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि भारत को वैश्विक जलवायु कार्रवाई की दिशा में यहां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (यूएन सीओपी28) में अपनी गति और पैरवी के प्रयासों को जारी रखने तथा विकसित देशों से अधिक प्रतिबद्धता और वित्त पोषण की मांग करने की आवश्यकता […]
‘CID’ के मशहूर अभिनेता दिनेश फडनिस का निधन
लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘सीआईडी’ से मशहूर हुए अभिनेता दिनेश फडनिस का यहां एक अस्पताल में सोमवार आधी रात को निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। ‘सीआईडी’ में फ्रेडरिक्स के किरदार से पहचाने जाने वाले फडनिस को स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण कुछ दिन पहले उपनगर मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया […]
Services PMI: सर्विस सेक्टर की रफ्तार पड़ी सुस्त, नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा पीएमआई
भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गईं। नए आर्डर मिलने और काम पूरा करने की धीमी रफ्तार के कारण यह गिरावट आई है। एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक नवंबर में […]
भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: S&P
नयी दिभारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और वित्त वर्ष 2026-27 में देश की जीडीपी वृद्धि सात प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को यह बात कही। ‘ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024’ में एसएंडपी ने मार्च 2024 (2023-24) तक वित्त वर्ष में 6.4 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि […]
Chandrayaan-3: इसरो ने चंद्रयान-3 के प्रणोदन मॉड्यूल को पृथ्वी के आसपास की कक्षा में स्थापित किया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के प्रणोदन मॉड्यूल (पीएम) को एक अनोखे प्रयोग के तहत चंद्रमा के आसपास की एक कक्षा से पृथ्वी के आसपास की एक कक्षा में स्थापित किया है। चंद्रयान-3 मिशन का प्रमुख उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के समीप सॉफ्ट लैंडिंग करना और लैंडर ‘विक्रम’ तथा रोवर ‘प्रज्ञान’ […]
Adani Green Energy ने विदेशी बैंकों से 1.36 अरब डॉलर जुटाए, शेयर 20 फीसदी तक चढ़े
अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक संघ से 1.36 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। एजीईएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, मार्च 2021 में प्रारंभिक परियोजना वित्तपोषण के बाद से 1.36 अरब अमेरिकी डॉलर के वित्त पोषण से कंपनी का कुल कोष बढ़कर तीन अरब […]









