facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Inox india और स्टेनली लाइफस्टाइल का आएगा IPO, सेबी से मिली हरी झंडी

Advertisement

दोनों कंपनियों ने अगस्त और सितंबर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे।

Last Updated- December 05, 2023 | 7:47 PM IST
Indo Farm Equipment IPO

क्रायोजेनिक टैंक निर्माता आईनॉक्स इंडिया (Inox india) और लक्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

दोनों कंपनियों ने अगस्त और सितंबर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। इन कंपनियों को सेबी का निष्कर्ष पत्र 29-30 नवंबर को मिला है।

किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष पत्र जरूरी होता है। अवलोकन पत्र मिले। अवलोकन पत्र से तात्पर्य है कि वह आईपीओ लाने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, आईनॉक्स इंडिया का आईपीओ पूरी तरह से इसके मौजूदा शेयरधारकों और प्रवर्तकों द्वारा 2.21 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा।

वहीं स्टेनली लाइफस्टाइल्स के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही कंपनी के प्रवर्तक, निवेशक और अन्य शेयरधारक 91.33 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश लाएंगे। दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement