चीन के सबसे बड़े बैंक पर रैंसमवेयर हमले से ट्रेजरी बाजार में कारोबार ठपः रिपोर्ट
चीन के सबसे बड़े बैंक के वित्तीय सेवा विभाग ने कहा कि उस पर किए गए रैंसमवेयर यानी साइबर हमले से अमेरिका के ट्रेजरी बाजार में कारोबार कथित तौर पर ठप पड़ गया। इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) का वित्तीय सेवा विभाग वित्तीय संस्थानों का व्यापार और अन्य सेवाएं संभालता है। उसकी वेबसाइट […]
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था साल की तीसरी तिमाही में रही स्थिर
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था साल की तीसरी तिमाही में स्थिर रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, जुलाई से सितंबर की अवधि में वृद्धि पिछले तीन महीनों की तुलना में शून्य रही। विनिर्माण और निर्माण जैसे सभी क्षेत्रों का भी मोटे तौर पर यही हाल रहा। निराशाजनक आंकड़ों के बावजूद तिमाही परिणाम उत्पादन विश्लेषकों की उम्मीदों से […]
Hindalco Q2 results : नेट प्रॉफिट 2,196 करोड़ रुपये पर स्थिर
Hindalco Q2 results : आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 2,196 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वर्ष समान तिमाही में शुद्ध लाभ 2,205 करोड़ रुपये रहा था। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी […]
त्योहारी मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहनों की अभी तक की सबसे बेहतरीन बिक्री : SIAM
त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अक्टूबर में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,89,714 इकाई रही। अक्टूबर 2022 में यह 3,36,330 इकाई थी। इसी तरह तिपहिया खंड […]
2024 में जीत का अंतर दोगुना करने में मदद मिलेगी : आचार समिति की रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘‘पैसे के बदले प्रश्न पूछने’’ से जुड़े मामले में लोकसभा की आचार समिति द्वारा उन्हें निष्कासित करने की सिफारिश किए जाने के एक दिन बाद, शुक्रवार को कहा कि वह 2024 के चुनावों में बड़े जनादेश के साथ वापस आएंगी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट […]
Dhanteras 2023: धनतेरस पर झारखंड के बाजार जोरदार कारोबार के लिए तैयार
झारखंड के बाजार शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर जोरदार कारोबार के लिए तैयार हैं। राज्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ दो साल पहले कोविड-19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न उथल-पुथल के बाद […]
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कुल 1875 उम्मीदवार मैदान में
जयपुर, 10 नवंबर (भाषा) राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 1875 उम्मीदवार अपने चुनावी भाग्य को आजमाएंगे जिनमें 183 महिलाएं हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 200 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2365 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से 490 ने अपने पर्चे वापस ले लिए। नामांकन वापस लेने का बृहस्पतिवार आखिरी दिन […]
India-US 2+2 dialogue: वार्ता से पहले हुई एस जयशंकर और US के विदेश मंत्री ब्लिंकन की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तीय वार्ता से पहले शुक्रवार सुबह बातचीत की। ब्लिंकन और अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं। इस वार्ता का उद्देश्य गहन रणनीतिक सहयोग के लिए भारत और […]
Diwali 2023: भारत में दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने की बिक्री में तेजी
दुनिया के सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता देश भारत में दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने तथा चांदी की खरीदारी शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी के साथ उपभोक्ता मांग में सुधार के चलते सकारात्मक रही। सोने का भाव 28 अक्टूबर को 63,000 रुपये के उच्चतम स्तर से 800-1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 […]
Delhi AQI Today : दिल्ली में रातभर बारिश से हवा हुई साफ, प्रदूषण से मिली राहत
पिछले एक सप्ताह से वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर से परेशान दिल्लीवासियों को बृहस्पतिवार को रातभर हुई बारिश के कारण राहत मिली और राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में शुक्रवार सुबह स्पष्ट सुधार देखा गया। हवा साफ होने का असर दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी प्रतिबिंबित होने की उम्मीद है। एक्यूआई पिछले […]









