facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कुल 1875 उम्मीदवार मैदान में

Advertisement

2018 में संपन्न पिछले विधानसभा चुनाव में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2294 उम्मीदवार थे जिनमें 2105 पुरुष उम्मीदवार एवं 189 महिला उम्मीदवार थीं।

Last Updated- November 10, 2023 | 12:47 PM IST
Rajasthan Elections

जयपुर, 10 नवंबर (भाषा) राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 1875 उम्मीदवार अपने चुनावी भाग्य को आजमाएंगे जिनमें 183 महिलाएं हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 200 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2365 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से 490 ने अपने पर्चे वापस ले लिए।

नामांकन वापस लेने का बृहस्पतिवार आखिरी दिन था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 में नामांकन वापसी के बाद कुल 1875 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें 1692 पुरुष और 183 महिला उम्मीदवार हैं। 2018 में संपन्न पिछले विधानसभा चुनाव में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2294 उम्मीदवार थे जिनमें 2105 पुरुष उम्मीदवार एवं 189 महिला उम्मीदवार थीं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए 30 अक्टूबर से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। छह नवंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2365 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। कुल 396 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान 25 नंवबर को होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी। भाषा पृथ्वी कुंज मनीषा
मनीषा

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 12:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement