facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था साल की तीसरी तिमाही में रही स्थिर

Advertisement

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था भी उच्च ब्याज दरों की मार झेल रही है, जिसे मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए बढ़ाया गया है।

Last Updated- November 10, 2023 | 3:24 PM IST
UK Inflation
Representative Image

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था साल की तीसरी तिमाही में स्थिर रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, जुलाई से सितंबर की अवधि में वृद्धि पिछले तीन महीनों की तुलना में शून्य रही। विनिर्माण और निर्माण जैसे सभी क्षेत्रों का भी मोटे तौर पर यही हाल रहा।

निराशाजनक आंकड़ों के बावजूद तिमाही परिणाम उत्पादन विश्लेषकों की उम्मीदों से थोड़ा बेहतर रहा। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था भी उच्च ब्याज दरों की मार झेल रही है, जिसे मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए बढ़ाया गया है।

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने पिछले हफ्ते अपनी मुख्य ब्याज दर को 15 साल के उच्चतम 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखा और संकेत दिया कि उधार लेने की लागत कुछ समय के लिए इस प्रकार के ऊंचे स्तर पर बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : India-US 2+2 dialogue: वार्ता से पहले हुई एस जयशंकर और US के विदेश मंत्री ब्लिंकन की मुलाकात

चांसलर ऑफ द एक्सचेकर जेरेमी हंट ने कहा कि वह 22 नवंबर को बजट वक्तव्य में इस बात पर जोर देंगे कि निवेश को बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को फिर से स्वस्थ रूप से कैसे आगे बढ़ाया जाए।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 3:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement