Israel-Palestine War : इजराइल में हमास के हमलों में नेपाल के 10 नागरिकों की मौत
फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के रॉकेट हमलों में इजराइल में नेपाल के 10 नागरिकों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। हमास ने शनिवार को दक्षिणी इजराइल में हवाई हमले किए जिसमें सैनिकों समेत कम से कम 700 लोगों की मौत हो गयी और […]
Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 4 पैसे की दिखी तेजी
स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच सोमवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। विदेशी कारोबारियों ने बताया कि इजराइल-हमास संघर्ष के बीच डॉलर मजबूत हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर […]
Karnataka : बैयप्पनहल्ली से केआर पुरम, केंगरी से चल्लाघट्टा तक बेंगलुरु मेट्रो रेल सेवा शुरू
लंबे इंतजार के बाद बेंगलुरु मेट्रो रेल सेवा ने अपनी ‘पर्पल’ लाइन पर बैयप्पनहल्ली से केआर पुरम और केंगरी से चल्लाघट्टा तक मेट्रो रेल का परिचालन शुरू कर दिया। इन दो खंडों पर बिना किसी औपचारिक उद्घाटन के मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत सोमवार सुबह पांच बजे से हुई। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) […]
CWC Meeting: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, चुनावी रणनीति और जाति जनगणना पर होगी चर्चा
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को यहां बैठक होगी जिसमें जाति आधारित गणना और राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, कांग्रेस शासित सभी राज्यों […]
Israel-Palestine War: इजराइल ने हमास के हमले के बाद युद्ध की घोषणा की, गाजा पर बरसाए बम
Israel-Palestine War: इजराइली सरकार ने युद्ध की औपचारिक घोषणा कर दी है और हमास के अप्रत्याशित हमले का बदला लेने के लिए ‘‘अहम सैन्य कदम’’ उठाने को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ उसने गाजा पट्टी में बमबारी तेज कर दी है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के मृतकों की संख्या 1,100 के पार […]
Assembly Elections 2023: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, EC की 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे करेगा। निर्वाचन आयोग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। Election Commission of India to hold a press conference in Delhi today. The […]
Ind vs Aus World Cup 2023: कोहली और राहुल ने दिलाई भारत को ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत
Ind vs Aus World Cup 2023: केएल राहुल केवल तीन रन से शतक नहीं बना पाए लेकिन उनकी और विराट कोहली की बड़ी अर्धशतकीय पारियों से भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 52 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर एकदिवसीय विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज […]
रक्षा मंत्री 9 से इटली, फ्रांस की यात्रा पर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी बढ़ाने तथा सैन्य उपकरणों के संयुक्त विकास के मद्देनजर औद्योगिक सहयोग तलाशने के लिए सोमवार से इटली और फ्रांस की चार दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दो देशों की यात्रा के पहले चरण में सिंह रोम जाएंगे, जहां वह इटली के रक्षा मंत्री गुइदो […]
समाज का हर तबका एवं ‘इंडिया’ गठबंधन जातीय सर्वेक्षण के पक्ष में: संजय राउत
जाति आधारित सर्वेक्षण को समय की मांग करार देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि देश में समाज का हर तबका और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इसके पक्ष में है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने हाल में अपने जाति आधारित सर्वेक्षण के परिणाम की घोषणा की थी […]
भाजपा शासित राज्य क्यों नहीं करा रहे जाति आधारित गणना: कांग्रेस
कांग्रेस ने जाति आधारित गणना के मुद्दे पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा और सवाल किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य सामाजिक न्याय और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए इसे क्यों नहीं करा रहे हैं। राजस्थान की कांग्रेस नीत सरकार द्वारा जाति आधारित गणना कराने के लिए […]









