facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 4 पैसे की दिखी तेजी

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की बढ़त है।

Last Updated- October 09, 2023 | 10:45 AM IST
Rupee vs Dollar

स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच सोमवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। विदेशी कारोबारियों ने बताया कि इजराइल-हमास संघर्ष के बीच डॉलर मजबूत हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की बढ़त है।

शुक्रवार को रुपया 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.32 पर रहा।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: 400 अंक टूटा Sensex, निफ्टी 19550 के नीचे खुला

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 90.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 10:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement