facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Palestine War : इजराइल में हमास के हमलों में नेपाल के 10 नागरिकों की मौत

Advertisement

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में बताया कि इजराइल में हमास के हाल के हमले में 10 नेपाली नागरिकों की मौत हो गई।

Last Updated- October 09, 2023 | 11:00 AM IST
Killing hundreds of Israelis

फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के रॉकेट हमलों में इजराइल में नेपाल के 10 नागरिकों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। हमास ने शनिवार को दक्षिणी इजराइल में हवाई हमले किए जिसमें सैनिकों समेत कम से कम 700 लोगों की मौत हो गयी और करीब 2,000 लोग घायल हुए हैं। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमास के अहम ठिकानों पर हमले किए।

इजराइल और गाजा में करीब 1,000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में बताया कि इजराइल में हमास के हाल के हमले में 10 नेपाली नागरिकों की मौत हो गयी। उसने बताया कि किब्बुत्ज एलुमिम में एक खेत में काम कर रहे नेपाल के 17 नागरिकों में से दो को सुरक्षित बचा लिया गया, चार घायल हो गए तथा एक अभी लापता है। यरुशलम में नेपाल दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें उस घटनास्थल से 10 नेपाली नागरिकों की मौत की सूचना मिली है जहां हमास ने हमला किया था।’’

यह भी पढ़ें : Israel-Palestine War: इजराइल ने हमास के हमले के बाद युद्ध की घोषणा की, गाजा पर बरसाए बम

दूतावास ने कहा, ‘‘हम घटना में मारे गए लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। एक लापता नेपाली नागरिक की तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद शव जल्द ही नेपाल लाए जाएंगे।’’ नेपाल सरकार ने इजराइली सरकार से अनुरोध किया है कि जिन घायलों का इलाज हो रहा है, उनके लिए आवश्यक बंदोबस्त किए जाए। मंत्रालय ने कहा कि वह स्वदेश लौटने के इच्छुक अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए इजराइली सरकार और तेल अवीव में दूतावास के संपर्क में है।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 11:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement