RBI के पहलों से सीमा पार भुगतान में लागत घटेगी और व्यापार में तेजी आएगी: संजय मल्होत्रा
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि रिजर्व बैंक की विभिन्न पहलों के जरिए सीमापार डिजिटल भुगतान सहयोग बढ़ रहा है। रिजर्व बैंक की सीमा पार की विभिन्न पहलों में अन्य देशों के त्वरित भुगतान प्रणालियों के साथ भारत की एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) को जोड़ना, यूपीआई क्यूआर कोड से मर्चेंट भुगतान […]
भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार के कारण बढ़ा बैंकों में विदेशी निवेश
भारत के दीर्घकालिक वृद्धि दृष्टिकोण के साथ बैंकिंग क्षेत्र में जबरदस्त विदेशी निवेश के समग्र नजरिए के कारण बैंक बढ़-चढ़कर समझौते कर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इन समझौतों का ध्येय बैंकों को बड़ा और मजबूत बनाना है। बैंकों में विदेशी निवेश भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और सरकार के कारण बढ़ा है। इस साल जापान […]
भारतीय कंपनियों ने H1FY26 में बॉन्ड से जुटाए ₹5.47 लाख करोड़, दूसरी तिमाही में यील्ड बढ़ने से आई सुस्ती
भारतीय कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में घरेलू ऋण पूंजी बाजार में बॉन्ड के माध्यम से 5.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। इस क्रम में वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कम यील्ड के बीच मजबूत ढंग से 3.44 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए। हालांकि वित्त वर्ष 26 की दूसरी […]
डिप्टी गवर्नर ने चेताया – आंकड़ों पर निर्भरता से जोखिम की आशंका
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने चेतावनी दी है कि एल्गोरिदम के आधार पर फैसले करने, आंकड़ों पर अत्यधिक निर्भरता, कुछ प्लेटफॉर्मों पर सेवाएं केंद्रित होने और तकनीक के एक दूसरे से गहराई से जुड़े होने से जोखिम पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर इसका सही से प्रबंधन नहीं […]
भारती टेलीकॉम कर रही बॉन्ड के जरिये 10,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
भारती एयरटेल की होल्डिंग कंपनी भारती टेलीकॉम मंगलवार को 10,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। दो साल और तीन साल दो महीने में परिपक्व होने वाले बॉन्डों की बिक्री के जरिये यह रकम जुटाने की योजना है। अगर यह निर्गम पूरी तरह से सब्सक्राइब होता है तो यह चालू वित्त वर्ष […]
RBI की नई नीतियों से बैंक कर सकेंगी पूंजी का पूरा उपयोग, धन प्रवाह में आएगा संतुलन
जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के चेयरमैन केवी कामत ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की घोषित हालिया नीतियों से बैंकों को अपने पूंजी का पूरा इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी। इससे बैंक धन जुटाने के प्रोफाइल से लेकर कारोबार तक को संतुलन के स्तर पर रख सकेंगे। दरअसल, धन जुटाना का रुझान खुदरा क्षेत्र की […]
भारत-ब्रिटेन की फिनटेक साझेदारी नए मानक स्थापित करेगी, सीमा पार भुगतान में बढ़ेगा सहयोग: संजय मल्होत्रा
ब्रिटेन की कई फिनटेक भारतीय बाजार में प्रवेश कर रही हैं। भारत के रियल टाइम पेमेंट्स प्लेटफॉर्म यूपीआई के साथ एकीकरण कर रही हैं। साथ मिलकर नवोन्मेषी सीमा पार भुगतान सॉल्यूशंस प्रस्तुत कर रही हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में कहा कि आगे चलकर […]
स्टार्मर ने भारत की कंपनियों को ब्रिटेन आमंत्रित किया, फिनटेक और डिजिटल कारोबार में विस्तार पर जोर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटेन नौकरियों का सृजन करने वाली, वृद्धि को दिशा देने वाली और उनके देश में सफल होने वाली भारतीय कंपनियों का स्वागत करेगा। साथ ही ब्रिटेन की कंपनियों को भारत में विस्तार और कारोबार के क्षेत्र में फलने-फूलने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि […]
SBI चेयरमैन शेट्टी ने कहा: ECL अपनाने से बैंक के बही खाते पर सीमित असर
भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उच्च प्रावधान की जरूरतों के विस्तार के लिए 1 अप्रैल, 2027 से शुरू होने वाले प्रस्तावित मार्ग (ग्लाइड पाथ) के साथ मौजूदा ‘घटित नुकसान’ के मसौदे की जगह अपेक्षित ऋण क्षति (ईसीएल) को अपनाने से बैंक के बही खाते पर […]
अमेरिकी सरकार के शटडाउन का व्यापार समझौते पर असर! हालात का जायजा ले रहा भारत: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के मौके पर कहा कि सरकार व्यापार वार्ता पर अमेरिकी सरकार के शटडाउन के असर का जायजा ले रही है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर आगे की राह पर स्पष्टता आने की उम्मीद है। अमेरिकी कांग्रेस में बजट गतिरोध […]









