facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी सरकार के शटडाउन का व्यापार समझौते पर असर! हालात का जायजा ले रहा भारत: पीयूष गोयल

Advertisement

अमेरिकी कांग्रेस में बजट गतिरोध के कारण अमेरिकी सरकार 1 अक्टूबर को शटडाउन में चली गई। इस समय चल रहा शटडाउन अब तक का चौथा सबसे लंबा शटडाउन है

Last Updated- October 08, 2025 | 11:18 PM IST
Piyush Goyal

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के मौके पर कहा कि सरकार व्यापार वार्ता पर अमेरिकी सरकार के शटडाउन के असर का जायजा ले रही है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर आगे की राह पर स्पष्टता आने की उम्मीद है। अमेरिकी कांग्रेस में बजट गतिरोध के कारण अमेरिकी सरकार 1 अक्टूबर को शटडाउन में चली गई। इस समय चल रहा शटडाउन अब तक का चौथा सबसे लंबा शटडाउन है।

पिछले महीने गोयल ने न्यूयॉर्क का दौरा किया था, जहां भारत और अमेरिका ने व्यापार समझौते के ‘संभावित आकार’पर एक दूसरे को अपनी राय बताई। गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 22 से 24 सितंबर तक अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के वाणिज्य मंत्री जैमीसन ग्रीर और भारत में अमेरिकी राजदूत नामित सर्जियो गोर से मुलाकात की। गोयल के साथ विशेष सचिव और मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल सहित वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

इसके पहले दोनों देशों के बीच बातचीत तब ठप हो गई थी, जब भारत ने अमेरिका को अपने राजनीतिक रूप से संवेदनशील कृषि और डेरी क्षेत्रों तक बिना किसी प्रतिबंध के पहुंच देने से इनकार कर दिया था। ट्रंप द्वारा रूसी तेल खरीदने के कारण भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क और अतिरिक्त 25 प्रतिशत लेवी लगा दिया था, जिससे द्विपक्षीय संबंध और बिगड़ गए।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में अलग से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि भारत सरकार घरेलू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठा रही है, जो इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और खपत पर आधारित विकास पर केंद्रित है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता इतनी अधिक है कि सभी वैश्विक अशांति के बावजूद भारत वस्तुओं और सेवाओं दोनों के निर्यात साल के पहले छह महीनों में सकारात्मक क्षेत्र में है।

गोयल ने कहा, ‘यह भारत का लचीलापन है। यह युवा भारत की ताकत है। यह भारत की प्रतिभा की ताकत है।’

उन्होंने कहा, ‘भारत मजबूत मैक्रोइकनॉमिक फंडामेंटल्स के साथ दुनिया भर के विकसित देशों के साथ व्यापार संबंधों का विस्तार और उच्च गुणवत्ता और कर कम करके ग्राहकों को सशक्त बनाने पर ध्यान देने के साथ एक महत्त्वपूर्ण मोड़ पर है।’

गोयल ने कहा कि भारत फिनटेक दुनिया का एक प्रमुख वास्तुकार बन गया है। उन्होंने कहा, ‘टेक्नॉलजी समावेशी विकास का एक चालक बन गया है। आज हर नागरिक डिजिटल उपकरणों से सशक्त है।’ गोयल ने बताया कि भारत का रियल टाइम पेमेंट प्लेटफॉर्म, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में अधिक से अधिक प्रमुखता पा रहा है। गोयल ने कहा, ‘परसों मैंने दोहा और कतर में यूपीआी लॉन्च किया। इस समय 9 देश यूपीआई का उपयोग कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement