facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारती टेलीकॉम कर रही बॉन्ड के जरिये 10,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Advertisement

इन बॉन्ड पर क्रमशः 7.35 प्रतिशत और 7.45 प्रतिशत की वार्षिक कूपन दर मिलेगी। कंपनी की चार वर्षों में यह सबसे कम दर पर रकम जुटाने की कवायद होगी

Last Updated- October 13, 2025 | 10:42 PM IST
Bharti Airtel

भारती एयरटेल की होल्डिंग कंपनी भारती टेलीकॉम मंगलवार को 10,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। दो साल और तीन साल दो महीने में परिपक्व होने वाले बॉन्डों की बिक्री के जरिये यह रकम जुटाने की योजना है। अगर यह निर्गम पूरी तरह से सब्सक्राइब होता है तो यह चालू वित्त वर्ष का सबसे बड़ा बॉन्ड निर्गम होगा।

इन बॉन्ड पर क्रमशः 7.35 प्रतिशत और 7.45 प्रतिशत की वार्षिक कूपन दर मिलेगी। कंपनी की चार वर्षों में यह सबसे कम दर पर रकम जुटाने की कवायद होगी। इसकी तुलना में भारती टेलीकॉम ने नवंबर 2024 में बॉन्ड बिक्री के जरिये 11,150 करोड़ रुपये जुटाए थे। उम्मीद की जा रही है कि इसमें म्युचुअल फंड मुख्य रूप से निवेश करेंगे। विदेशी तथा निजी बैंकों के भी प्रमुख खरीदार होने की संभावना है। क्रिसिल और केयर ने इन बॉन्ड को एएए रेटिंग प्रदान की है।

कंपनी पर 9,750 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है जो नवंबर और दिसंबर के बीच परिपक्व हो रहा है। साल 2027 और 2034 के बीच 16,150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण चुकाया जाना है।

पहली तिमाही में कॉर्पोरेट बॉन्ड जारी करने में तेजी के बाद दूसरी तिमाही में गतिविधियां सुस्त हो गईं क्योंकि कर्ज लेने की लागत बढ़ गई थी। अलबत्ता बाजार को जल्द ही उछाल की उम्मीद है क्योंकि नरम प्रतिफल की वजह से बॉन्ड बाजार में निवेशकों की रुचि फिर से बढ़ने के आसार हैं।

भारतीय कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने के दौरान ऋण के जरिये रिकॉर्ड 4.07 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। हालांकि प्राथमिक निर्गमों में कभी प्रमुख हिस्सेदार रहने वाले बैंकों ने चालू वित्त वर्ष में अब तक केवल लगभग 1,800 करोड़ रुपये ही जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement