facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी-मार्च में घरों की बिक्री में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की वृद्धि

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 7:09 PM IST
In five years, the number of vacant houses came down by 12 percent to 6.27 lakh units.

इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घरों की बिक्री और नई आपूर्ति में क्रमशः 22 प्रतिशत और 86 प्रतिशत की वृद्धि हुई। संपत्ति सलाहकार प्रॉपटाइगर डॉट कॉम ने यहा जानकारी दी है।

रियल एस्टेट प्रौद्योगिकी मंच आरईए इंडिया के पास हाउसिंग डॉट कॉम, प्रॉपटाइगर डॉट कॉम और मकान डॉट कॉम का स्वामित्व है।

प्रॉपटाइगर ने अपनी तिमाही रिपोर्ट ‘रियल इनसाइट (रेजिडेंशियल) (जनवरी-मार्च 2023)’ में कहा कि देश के आठ प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च, 2023 के दौरान घरों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 85,850 यूनिट हो गई। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 70,630 इकाई रही थी। नए घरों की पेशकश 79,530 इकाई से 86 प्रतिशत बढ़कर 1,47,780 इकाई हो गई।

अन्य संपत्ति सलाहकार कंपनियों की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि पिछले एक साल में ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घरों की बिक्री बढ़ी है।

प्रॉपटाइगर डॉट कॉम, हाउसिंग डॉट कॉम और मकान डॉट कॉम के समूह मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विकास वधावन ने कहा, ‘‘भारतीय आवास बाजार में बिक्री और नई पेशकश दोनों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी जा रही है। यह विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण और घरेलू बाजार में आवास कर्ज पर ब्याज दरों में तेजी को देखते हुए उल्लेखनीय है।’’

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement