facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाली 5 वाहन कंपनियों को मिली मंजूरी, उठा सकेंगी 25,938 करोड़ रुपये की PLI-Auto योजना का लाभ

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 9:51 AM IST
5 vehicles with hydrogen fuel cell approved, will be able to take advantage of PLI Auto scheme worth Rs 25,938 crore
BS

सरकार ने वाहनों और वाहन कलपुर्जा उद्योग के लिए 25,938 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI-Auto)  के तहत हाइड्रोजन फ्यूल सेल चालित पांच वाहन कंपनियों को मंजूरी प्रदान की है।

भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है। मंत्री ने अपने लिखित उत्तर में कहा है कि जिन वाहन विनिर्माताओं को अंतिम मंजूरी मिली है, उनमें अशोक लीलैंड, आयशर मोटर्स, पिनेकल मोबिलिटी, टाटा मोटर्स और बूमा इनोवेटिव शामिल हैं।

गुर्जर ने मंगलवार को संसद को बताया ‘कई वाहन कंपनियों ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल चालित वाहनों के लिए भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने और निवेश करने में रुचि व्यक्त की है। पीएलआई ऑटो योजना के तहत अब तक पांच कंपनियों को मंजूरी दी गई है।’

ये पांच मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) भारी उद्योग मंत्रालय की चैंपियन ओईएम प्रोत्साहन योजना के 20 आवेदकों का हिस्सा हैं।

25,938 करोड़ रुपये वाली पीएलआई-ऑटो योजना के दो हिस्से हैं – चैंपियन ओईएम और कंपोनेंट चैंपियन। चैंपियन ओईएम प्रोत्साहन योजना बिक्री मूल्य संबद्ध योजना है, जो सभी खंडों के बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाहनों के लिए लागू है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पीएलआई-ऑटो ने पांच साल की अवधि में 42,500 करोड़ रुपये के निवेश के अनुमानित लक्ष्य के मुकाबले 74,850 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश आकर्षित किया है।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement