facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

5G स्पेक्ट्रम से प्लेन के उड़ान में आ सकती है बाधा! एयरलाइन को लेने चाहिए नए अल्टीमीटर : टेलीकॉम कंपनियां

Advertisement

दूरसंचार कंपनियां चाहती हैं कि DGCA पुराने अल्टीमीटर बदलने के लिए एयरलाइन कंपनियों के संबंध में लागू करे सनसेट क्लॉज

Last Updated- April 23, 2023 | 10:24 PM IST
air passenger
BS

टेलीकॉम कंपनियां नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) पर सनसेट क्लॉज (एक नि​श्चित समय बाद खत्म होने वाला कानून या प्रावधान) लागू करने के लिए जोर दे रही हैं, जिसके तहत विमानन कंपनियों (airlines) को अनिवार्य रूप से अपने पुराने अल्टीमीटरों (old altimeters) को नए अल्टीमीटरों से तब्दील करना होगा ताकि हवाईअड्डों (Airports) में 5G स्पेक्ट्रम के एयरवेव विकिरण (radiation) से विमान के उपकरणों में व्यवधान न आए।

DGCA ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण देश भर के हवाई अड्डों और 2.1 किलोमीटर के दायरे वाले क्षेत्रों में 5G सेवाओं का पूरी तरह से ‘ब्लैकआउट’ अनिवार्य कर दिया था। इस विवादास्पद मसले से निपटने के लिए गुरुवार को हितधारकों और नागरिक उड्डयन नियामक के बीच बैठक हुई थी।

टेलीकॉम कंपनियों ने DGCA को सूचित किया है कि बोइंग (Boeing) और एयरबस (AirBus) के प्रतिनिधियों ने इस बात का विवरण साझा किया है कि वे इस मसले को हल करने के लिए विश्व स्तर पर क्या कर रहे हैं। मिसाल के तौर पर अमेरिका ने इस साल 31 मई तक सभी पुराने अल्टीमीटरों को बदलने की समय सीमा दी है और फिलहाल अल्टीमीटर बदलने का काम जारी है।

ब्राजील और कुछ मध्य अमेरिकी देशों ने भी समय सीमा दी हुई है, जिसके भीतर पुराने अल्टीमीटरों को बदलना होगा। भारतीय टेलीकॉम कंपनियां इस संबंध में सरकार से स्पष्ट समय सीमा तय करने की गुजारिश कर रही हैं, ताकि विमान कंपनियां अल्टीमीटर बदलने का काम कर सकें। फिलहाल ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर यह काम किया जा रहा है।

विमान कंपनियों ने कहा है कि वे 5G रेडियो वाले टावर से अधिकतम अनुमति का वह विकिरण स्तर तय कर सकती हैं, जो पुराने अल्टीमीटर के साथ व्यवधान न करे। इसके लिए दूरसंचार कंपनियों को उन्हें अपने 5G एंटेना का विवरण उपलब्ध कराना होगा, ताकि उनके लिए उसकी श​क्ति का पता लगाना संभव हो सके।

Also Read: Vistara-Air India Merger: TATA ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस ने CCI से मांगी मंजूरी

एक दूरसंचार कंपनी के वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा कि अगर विमान कंपनियों को DGCA द्वारा अल्टीमीटर बदलने की स्पष्ट समय सीमा नहीं दी जाती है, तो वे स्वेच्छा से ऐसा क्यों करेंगे? इसका मतलब है कि विमान कुछ समय के लिए खड़ा हो जाएगा और पैसे का नुकसान होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले साल दूरंचार कंपनियों से हवाई अड्डे के भीतर और उसके आसपास सी-बैंड 5G स्पेक्ट्रम लागू करते समय उसकी गंभीरता कम करने के उपाय सुनिश्चित करने के लिए बफर और सुरक्षा क्षेत्र का ​निर्माण करने के लिए कहा था।

इसने टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि रनवे के दोनों सिरों से 2,100 मीटर और रनवे की मध्य रेखा से 910 मीटर के दायरे में 3.3 गीगाहर्ट्ज से लेकर 3.67 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी वाला कोई बेस स्टेशन नहीं होना चाहिए।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement