facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Energy के बॉन्ड को विदेशी निवेशकों से 7 गुना आवेदन, मजबूत मांग

Advertisement

Adani Green Energy launches bond sale: यह सितंबर 2021 के बाद अदाणी समूह की तरफ से बॉन्ड का पहला लेनदेन है।

Last Updated- March 05, 2024 | 11:24 PM IST
IREDA Share Price: The company giving 750 percent return in 8 months will invest Rs 290 crore in Nepal, this is the plan IREDA Share Price: 8 महीने में 750 फीसदी का रिटर्न देने वाली कंपनी नेपाल में करेगी 290 करोड़ रुपये का निवेश, ये है प्लान

अदाणी ग्रीन एनर्जी की तरफ से उतारे गए बॉन्ड को विदेशी निवेशकों से करीब सात गुना ज्यादा आवेदन मिले। आवेदन करने वाले विदेशी निवेशकों में ज्यूपिटर, स्कॉडर्स, पिमको, मेटलाइफ समेत बड़े निवेशक शामिल हैं। अलायंस व बर्नस्टीन ने भी इस पेशकश में हिस्सा लिया।

सितंबर 2021 के बाद यह अदाणी समूह की तरफ से बॉन्ड का पहला लेनदेन है और पिछले साल दिसंबर में 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर की इक्विटी कामयाबी के साथ जुटाए जाने के बाद हो रहा है। 18 साल वाले बॉन्ड की अंतिम ऑर्डर बुक 2.8 अरब डॉलर की रही। इस लेनदेन से जुड़े एक बैंकर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, मजबूत मांग के चलते अंतिम लेनदेन की दर 6.7 फीसदी सालाना (फिक्स्ड रेट) तय हुई है, जो शुरुआती अनुमान 7.125 फीसदी से कम है। जनवरी 2023 में समूह के शेयरों को तब झटका लगा था जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाए थे, लेकिन ये शेयर सुधर गए जब अमेरिकी जीक्यूजी पार्टनर्स ने समूह के शेयरों में निवेश किया।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने इस लेनदेन पर कोई टिप्पणी नहीं की। बॉन्ड से मिली रकम का इस्तेमाल साल 2019 में जारी 50 करोड़ डॉलर के नोट्स के पुनर्भुगतान में होगा, जो 2024 में चुकाया जाना है। बैंकर ने कहा, बाकी रकम का भुगतान मौजूदा नकदी व हेजिंग पर एमटीएम लाभ के जरिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement