कंपनियां

ACC Q4 results: अदाणी समूह की कंपनी का नेट प्रॉफिट 41 फीसदी घटकर 236 करोड़ रुपये पर

Published by
भाषा
Last Updated- April 28, 2023 | 9:02 AM IST

ACC Q4 Results: सीमेंट विनिर्माता एसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में 40.53 प्रतिशत घटकर 235.66 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने गुरुवार को कहा कि एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 396.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

अब अदाणी समूह का हिस्सा बन चुकी कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एसीसी लिमिटेड का कुल राजस्व 8.23 प्रतिशत बढ़कर 4,790.91 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि में 4,426.54 करोड़ रुपये था।

First Published : April 28, 2023 | 9:01 AM IST