कंपनियां

AceVector Group के Stellaro ने रंगिता फैशन ब्रांड के लिए ऑफलाइन विस्तार का खाका किया तैयार

‘रंगिता’ एमेजॉन, अजियो, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और टाटा क्लिक जैसे मंच पर व्यापक उपस्थिति के बाद इन स्टोर के साथ अपनी ऑफलाइन उपस्थिति बढ़ा रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 19, 2024 | 1:11 PM IST

ऐसवेक्टर समूह के स्टेलारो के भारतीय फैशन ब्रांड रंगिता की योजना आने वाले छह महीने में आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में 10 और स्टोर खोलने की है। स्टेलारो ब्रांड्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिमांशु चक्रवर्ती ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 12 स्टोर खोलने के बाद इसके अलावा बड़े पैमाने पर विस्तार की योजना है।

‘रंगिता’ एमेजॉन, अजियो, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और टाटा क्लिक जैसे मंच पर व्यापक उपस्थिति के बाद इन स्टोर के साथ अपनी ऑफलाइन उपस्थिति बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 10 स्टोर का विस्तार यह सुनिश्चित करेगा कि लॉजिस्टिक्स प्रवाह सुचारू हो।

आंध्र प्रदेश में हाल ही में खोले गए पहले दो स्टोर को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद अन्य स्टोर खोलने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ …इसलिए हम अगले 10 स्टोर उसी जगह पर खोल रहे हैं ताकि हम इसे और अधिक सुचारू तरीके से कर सकें। एक बार ये सफल हो जाएं तभी हम हर जगह तेजी से विस्तार करने पर विचार करेंगे।’’

First Published : February 19, 2024 | 1:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)