कंपनियां

Adani Energy ने वरोरा-कुर्नूल ट्रांसमिशन लाइन की शुरू

वरोरा कुरनूल ट्रांसमिशन लिमिटेड (डब्ल्यूटीएल) को पूरी तरह से अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) संचालित करती है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 19, 2023 | 2:40 PM IST

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने सबसे बड़ी अंतर-क्षेत्रीय 765 केवी वरोरा-कुर्नूल बिजली ट्रांसमिशन लाइन शुरू कर दी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र, तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश में 1,756 सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) तक फैली यह परियोजना पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों के बीच 4,500 मेगावाट का निर्बाध बिजली प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करेगी। वरोरा कुरनूल ट्रांसमिशन लिमिटेड (डब्ल्यूटीएल) को पूरी तरह से अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) संचालित करती है।

First Published : October 19, 2023 | 2:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)