कंपनियां

Adani Cement ने 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर का लोन रिफाइनैंस किया

Adani Cement ने बयान में कहा कि कम से कम 10 अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने इसके लिए पुनर्वित्त की सुविधा प्रदान की है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 20, 2023 | 3:10 PM IST

अदाणी सीमेंट (Adani Cement) ने शुक्रवार को कहा कि उसने एसीसी और अंबुजा सीमेंट के अधिग्रहण के लिए लिए गये 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण का पुनर्गठन किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि कम से कम 10 अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने इसके लिए पुनर्वित्त की सुविधा प्रदान की है।

यह भी पढ़ें : अनुमान से बेहतर रहा अल्ट्राटेक का मुनाफा

बयान में कहा गया, ‘‘ कुछ अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने 3.5 अरब डॉलर कर्ज के लिये पुनर्वित्त सुविधा उपलब्ध करायी है। यह पुनर्वित्त तीन साल तक के लिए है। यह मजबूत समर्थन और पूंजी तक पहुंच को दर्शाता है…।’’

First Published : October 20, 2023 | 3:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)