facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani ने परियोजना प्रबंधन सेवाएं देने के लिए चीन में अनुषंगी कंपनी बनाई

Advertisement

सूचना के अनुसार, ''एईआरसीएल को दो सितंबर, 2024 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के कंपनी कानून के तहत गठित और पंजीकृत किया गया है।''

Last Updated- September 08, 2024 | 3:07 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह ने आपूर्ति श्रृंखला समाधान और परियोजना प्रबंधन सेवाएं देने के लिए चीन में एक अनुषंगी कंपनी बनाई है। समूह ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने कहा कि सिंगापुर स्थित उसकी अनुषंगी की अनुषंगी ने दो सितंबर, 2024 को चीन के शंघाई में स्थित एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी एनर्जी रिसोर्सेज (शंघाई) कंपनी (एईआरसीएल) का गठन किया है।

कंपनी ने, ”एईआरसीएल का गठन आपूर्ति श्रृंखला समाधान और परियोजना प्रबंधन सेवाएं देने का व्यवसाय करने के लिए किया गया है।” इस सहायक कंपनी को अदाणी ग्लोबल पीटीई (एजीपीटीई), सिंगापुर ने गठित किया है, जो अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी है।

Also read: विभिन्न कारोबार को अलग करने से वेदांता परिसंपत्ति मालिक बनेगी: अनिल अग्रवाल

एईएल खनन, सड़क, हवाई अड्डे, डेटा सेंटर और जल अवसंरचना व्यवसाय से जुड़ी है। सूचना के अनुसार, ”एईआरसीएल को दो सितंबर, 2024 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के कंपनी कानून के तहत गठित और पंजीकृत किया गया है।” एईआरसीएल ने अभी तक अपना व्यावसायिक संचालन शुरू नहीं किया है।

Advertisement
First Published - September 8, 2024 | 3:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement