facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Energy Q2 Results: नेट प्रॉफिट 149% उछला, कमाई में 54 फीसदी का इजाफा, शेयरों ने भी भरी उड़ान

Advertisement

अदाणी ग्रीन की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड कुल इनकम भी सालाना आधार पर 53.7 प्रतिशत बढ़कर 2,589 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Last Updated- October 30, 2023 | 4:07 PM IST
Adani

Adani Green Energy Q2 Results: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रिन्यूएबल एनर्जी फर्म अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Profit) ने सोमवार को अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया।

कंपनी ने 30 सितंबर, 2023-24 को समाप्त तिमाही में 372 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 149 प्रतिशत का जोरदार उछाल आया है।

इनकम भी सालाना आधार पर 53.7 प्रतिशत बढ़ी

अदाणी ग्रीन (Adani Green Income) की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड कुल इनकम भी सालाना आधार पर 53.7 प्रतिशत बढ़कर 2,589 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की इस अवधि में यह 1,684 करोड़ रुपये थी।

फर्म ने कहा कि मजबूत क्षमता वृद्धि और सोलर, विंड और हाइब्रिड पोर्टफोलियो में बेहतर क्षमता उपयोग कारक (CUF) से ऊर्जा बिक्री में एक साल पहले की तुलना में 87 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 573 करोड़ यूनिट हो गई है।

अन्य इनकम में भी इजाफा

कंपनी की अन्य इनकम 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर बढ़कर 369 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 100 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी पहले 6 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 66 प्रतिशत बढ़कर 4,029 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीईओ अमित सिंह ने कहा, “अलग-अलग श्रेणी के प्रदर्शन में सुधार हमारी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा आरई क्लस्टर बनाने के अपने अगले मील के पत्थर की खोज में हमने पहले ही 5,000 से ज्यादा का वर्कफोर्स तैनात कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “खावड़ा में हम सबसे उन्नत TOPCon सौर मॉड्यूल के साथ-साथ भारत की सबसे बड़ी और सबसे कुशल 5.2 मेगावाट पवन टरबाइन स्थापित करेंगे।”

लगभग 5 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ शेयर

इस बीच अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज के कारोबार में बीएसई पर 4.93 प्रतिशत या 42.90 रुपये बढ़कर 913.80 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement