facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Adani Group Financial results: सालभर में 90,000 करोड़ का मुनाफा, 21 महीने के Loan payment का इंतजाम

EBITDA छह वर्षों में तीन गुना से अधिक बढ़ा है। FY19 में यह ₹24,870 करोड़ था, जो FY25 में ₹89,806 करोड़ तक पहुंच गया।

Last Updated- May 22, 2025 | 6:12 PM IST
Gautam Adani

अडानी ग्रुप की पोर्टफोलियो कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में अब तक का सबसे ऊंचा प्री-टैक्स मुनाफा (EBITDA) लगभग ₹90,000 करोड़ दर्ज किया है। समूह के पास ₹53,843 करोड़ की नकदी है, जिससे वह अपने 21 महीने तक के कर्ज भुगतान को आसानी से पूरा कर सकता है।

छह साल में तीन गुना बढ़ा मुनाफा

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने कहा कि उसका EBITDA छह वर्षों में तीन गुना से अधिक बढ़ा है। FY19 में यह ₹24,870 करोड़ था, जो FY25 में ₹89,806 करोड़ तक पहुंच गया। FY24 की तुलना में EBITDA में 8.2% की वृद्धि हुई है। छह वर्षों का CAGR 24% रहा है।

ALSO READ: ITC Q4 Results: FMCG कंपनी का मुनाफा 4 गुना बढ़कर ₹19,807.8 करोड़ पर पहुंचा, ₹7.85 के फाइनल डिविडेंड का भी किया ऐलान

शुद्ध लाभ, Gross Assets में जबरदस्त वृद्धि

FY25 में समूह का शुद्ध लाभ ₹40,565 करोड़ रहा, जो छह सालों में 48.5% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा है। समूह की कुल सकल संपत्ति अब ₹6.09 लाख करोड़ हो गई है, जिसमें छह सालों में 25% CAGR से वृद्धि हुई है।

21 महीने तक के कर्ज भुगतान के लिए पर्याप्त कैपिटल

FY25 में समूह का कुल कर्ज ₹2.9 लाख करोड़ रहा, जबकि नकद शेष घटाकर ₹2.36 लाख करोड़ का शुद्ध कर्ज रह गया। नकद राशि सकल कर्ज का 18.5% है और यह 21 महीने तक के कर्ज भुगतान के लिए पर्याप्त है।

उच्चतम रिटर्न ऑन एसेट (ROA)

FY25 में अडानी समूह का ROA 16.5% रहा, जो वैश्विक स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में सबसे ऊंचा माना जा रहा है। पिछले छह सालों में ROA लगातार 15% से ऊपर बना हुआ है।

संचालन में मजबूती और विस्तार

  • सौर मॉड्यूल की बिक्री 59% बढ़कर 4,263 मेगावाट हो गई।
  • ग्रीन ऊर्जा क्षमता 30% बढ़कर 14,243 मेगावाट पहुंच गई।
  • अडानी एयरपोर्ट्स पर यात्री संख्या 7% बढ़कर 94.4 मिलियन हुई।
  • अडानी पोर्ट्स का कार्गो वॉल्यूम 7% बढ़कर 450 मिलियन टन हुआ।
  • विझिंजम पोर्ट ने शुरुआत के चार महीने में ही 1 लाख TEUs का आंकड़ा पार कर लिया।
  • सीमेंट कारोबार की उत्पादन क्षमता अब 100 मिलियन टन पार कर गई है, जो FY24 के अंत से 21 मिलियन टन अधिक है।
  • ट्रांसमिशन लाइन ऑर्डर बुक 3.5 गुना बढ़कर ₹59,936 करोड़ हो गई। FY25 में समूह ने 7 नई परियोजनाएं हासिल कीं।

वित्तीय मजबूती, ESG में सुधार

  • FY25 में ऋण पर ब्याज दर घटकर 7.9% रही, जबकि FY24 में यह 9% थी।
  • अब समूह का 90% EBITDA उन परिसंपत्तियों से आता है जिनकी क्रेडिट रेटिंग ‘AA-’ या उससे ऊपर है।
  • अडानी ग्रुप ने सभी कंपनियों से टैक्स पारदर्शिता रिपोर्ट जारी की है, जिससे ESG प्रदर्शन में भी उद्योग के शीर्ष पर पहुंचा है।

Financil results पर क्या बोले CFO

अडानी ग्रुप के CFO जुगेशिंदर ‘रॉबी’ सिंह ने कहा, “FY25 की सबसे बड़ी उपलब्धि है 16.5% का ROA, जो वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग में सबसे बेहतर है। यह हमारी निष्पादन क्षमता और मजबूत परिसंपत्तियों का प्रमाण है।”

अडानी ग्रुप ने FY25 में रिकॉर्ड आय, मजबूत नकदी स्थिति, और स्थिर निवेश नीति के बल पर खुद को एक वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के रूप में स्थापित किया है। समूह का प्रदर्शन बताता है कि वह तेज विकास के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में भी सक्षम है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Adani Group का बड़ा एलान, Sport Business में शुरू की पारी, जानें कौन-से Game पर नजर?

 

 

 

 

First Published - May 22, 2025 | 5:31 PM IST

संबंधित पोस्ट