facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तराखंड टनल निर्माण से कोई लेना-देना नहीं, यह ग्रुप को बदनाम करने की ‘नापाक’ कोशिश: Adani Group

Advertisement

ग्रुप ने सोमवार को बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उसका या समूह की किसी भी कंपनी का सिल्कयारा टनल के निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है।

Last Updated- November 27, 2023 | 4:55 PM IST
Uttarakhand Tunnel

Adani Group ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कुछ दिन पहले ढह गई निर्माणधीन सिल्कयारा टनल (Silkyara Tunnel Collapse) के साथ ग्रुप का जोड़े जाने को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।

गौतम अडाणी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले ग्रुप ने सोमवार को बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उसका या समूह की किसी भी कंपनी का सिल्कयारा टनल के निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है। करीब दो सप्ताह पहले बीच में से ढह गई सिल्कयारा टनल में 41 मजूदर फंसे हुए हैं।

टनल का निर्माण कर रही कंपनी के साथ जोड़ा जा रहा था अडाणी ग्रुप का नाम

बता दें कि सोशल मिडिया पर इस तरह की खबरें थी कि टनल का निर्माण कर रही कंपनी को अडाणी ग्रुप ने कुछ साल पहले खरीद लिया था। हालांकि, अडाणी ग्रुप ने स्पष्ट किया है कि उसका टनल का निर्माण कर रही कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है।

हैदराबाद की नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी कर रही सुरंग का निर्माण 

आपको बता दें सिल्कयारा टनल केंद्र की मोदी सरकार की हर मौसम में चार धाम यात्रा तक पहुंच परियोजना का हिस्सा है। हैदराबाद की नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड सुरंग का निर्माण कर रही है।

अडाणी ग्रुप ने कहा, “हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ तत्व ग्रुप को उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण रूप से ढह गई टनल के निर्माण के साथ जोड़ने का ‘नापाक’ प्रयास कर रहे हैं। हम इन प्रयासों और उनके पीछे के लोगों की कड़ी निंदा करते हैं।”

हमारी प्रार्थनाएं फंसे हुए श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ: अडाणी ग्रुप

कंपनी ने कहा, “हम स्पष्ट करते हैं कि अडाणी ग्रुप या उसकी किसी सहायक कंपनी की सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार से डायरेक्ट या इनडायरेक्ट भागीदारी नहीं है। हम यह भी स्पष्ट करते हैं कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में हमारा कोई शेयर नहीं है। इस समय हमारी प्रार्थनाएं फंसे हुए श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

बता दें कि आज सुबह आज पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर टनल का निर्माण अडाणी ग्रुप (Adani Group) के साथ जोड़ा था। उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया, “यह उत्तराखंड सुरंग किस निजी कंपनी द्वारा बनाई गई थी? जब पतन हुआ तो इसके शेयरधारक कौन थे? क्या उनमें से एक अडानी ग्रुप था? मैं बस पूछ रहा हूं और कोई मतलब नहीं है।”

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement