कंपनियां

Adani Group ने ग्रीन हाइड्रोजन की मार्केटिंग के लिए जापानी कंपनी Cova से मिलाया हाथ

उद्योगपति गौतम अदाणी नीत समूह भारत में पूरी तरह से एकीकृत हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए अगले 10 वर्षों में 50 अरब डॉलर तक का निवेश करेगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 14, 2023 | 1:08 PM IST

अदाणी समूह (Adani Group) ने जापान, ताइवान और हवाई के बाजारों में हरित हाइड्रोजन की बिक्री के लिए जापानी समूह कोवा समूह के साथ संयुक्त उद्यम की गुरुवार को घोषणा की। संयुक्त उद्यम में अदाणी और कोवा की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

उद्योगपति गौतम अदाणी नीत समूह भारत में पूरी तरह से एकीकृत हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए अगले 10 वर्षों में 50 अरब डॉलर तक का निवेश करेगा। इसमें शुरुआती चरण में 10 लाख टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन शामिल है जिसे बाद में बढ़ाकर 30 लाख टन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कंपनियों के Capex में आई कमी, लगातार दूसरी तिमाही में घटा कॉरपोरेट निवेश

समूह की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी, अदाणी ग्लोबल पीटीई लिमिटेड (सिंगापुर) ने हरित अमोनिया, हरित हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव की बिक्री तथा विपणन के लिए कोवा होल्डिंग्स एशिया पीटीई लिमिटेड (सिंगापुर) के साथ संयुक्त उद्यम (जेवी) की घोषणा की है। इसमें दोनों की 50-50 प्रतिशत साझेदारी होगी। संयुक्त उद्यम जापान, ताइवान और हवाई में उत्पादों के विपणन पर ध्यान केंद्रित करेगा।’’

यह भी पढ़ें : Adani ने दो फर्मों में बढ़ाया अपना हिस्सा

First Published : September 14, 2023 | 1:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)