facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेश श्रेणी वाली घरेलू कंपनियों में अदाणी समूह सबसे आकर्षक : नोमुरा

Advertisement

नोमुरा ने कहा कि कुल मिलाकर परिसंपत्ति गुणवत्ता बरकरार रहने के बीच समूह में दबाव के कोई संकेत नहीं हैं और कर्ज का स्तर प्रबंधन योग्य है।

Last Updated- December 09, 2024 | 10:16 PM IST
Adani Group most attractive among investment grade domestic companies: Nomura

जापानी वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा ने कहा है कि अदाणी समूह भारत की निवेश श्रेणी वाली अन्य कंपनियों के बीच सबसे आकर्षक दिखता है क्योंकि निवेश श्रेणी वाली अन्य भारतीय कंपनियां पोर्ट-टू-एनर्जी समूह की तुलना में महंगे स्तर पर हैं।

एक रिपोर्ट में नोमुरा ने कहा कि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग घटनाक्रम की तुलना में समूह की नकदी प्रबंधन से जुड़ी जागरूकता में खासा सुधार हुआ है। अल्पावधि में जब अदाणी समूह वृद्धि वाली अपनी पहल पर कम महत्वाकांक्षी होगा तो हमारा मानना है कि समूह तूफान के इस दौर से निपटने में सक्षम होना चाहिए। फर्म ने कहा कि कुल मिलाकर परिसंपत्ति गुणवत्ता बरकरार रहने के बीच समूह में दबाव के कोई संकेत नहीं हैं और कर्ज का स्तर प्रबंधन योग्य है।

हालांकि फर्म का मानना है कि यह संभव है कि अमेरिका के न्याय विभाग के अभियोग अल्पावधि में वैश्विक बैंक अदाणी समूह को नए कर्ज रोकने पर विचार कर सकते हैं लेकिन जब मामला निपट जाएगा तो लंबी अवधि में उनकी तरफ से धीरे-धीरे कर्ज फिर से शुरू हो सकते हैं। अदाणी समूह ने अमेरिकी आरोपों से इनकार किया है। नोट में कहा गया है कि अलग-अलग तीन बड़े जापानी बैंक अदाणी समूह के साथ अपने रिश्ते जारी रखने की योजना बना रहे हैं। तीन बड़े जापानी बैंकों में मित्सुबिशी यूएफजे फाइनैंशियल ग्रुप (एमयूएफजी), सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) और मिजुहो बैंक शामिल हैं।

इसके अलावा नोमुरा ने कहा कि जिन निर्गमकर्ताओं को नय्या विभाग के विदेश भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) की कार्रवाई झेलनी पड़ी है, उनकी वित्तीय रास्तों तक पहुंच अभी भी बरकरार है। जैसे एल्बमर्ले, नोवार्टिस, ग्लेनकोर, टेवा फार्मास्युटिकल, टोटाल आदि।

इसके अलावा नोमुरा को 8 गीगावॉट (जीडब्ल्यू) सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) की सौर विनिर्माण से जुड़ी परियोजनाओं के रदद् होने का जोखिम भी न्यूनतम लग रहा है। 2.5 रुपये प्रति किलोवॉट-घंटा के औसत टैरिफ पर रीन्यू की सौर एसईसीआई परिचालित परियोजनाओं की तुलना में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की परियोजनाओं के लिए टैरिफ का स्तर उतना ज्यादा नहीं है। प्रभावित परियोजनाओं में से किसी का भी बिजली खरीद समझौता (पीपीए) रद्द होने पर नीलामी के माध्यम से वह टैरिफ स्तर में किसी बड़ी गिरावट के बिना फिर से अनुबंधित हो सकते हैं। नोमुरा के अनुसार अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग के संबंध में संभावित जुर्माना राशि प्रबंधन योग्य है क्योकिं यह रिश्वत की राशि का तीन गुना तक है।

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement