facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अदाणी ग्रुप की अब मसाले और रेडी-टू-कुक सामान बेचने की तैयारी, तीन और कंपनियों को खरीदने की योजना

भारत का पैकेज्ड फूड का बाजार 6 लाख करोड़ रुपये का है और अदाणी विल्मर का लक्ष्य इस तेजी से बढ़ते बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हासिल करना है।

Last Updated- September 02, 2024 | 10:53 AM IST
Adani Group

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को पीछे छोड़ते हुए अदाणी ग्रुप (Adani Group) नयी तैयारी में जुट गया है। इस बार अदाणी ग्रुप (Adani Group) की योजना भारत के पैकेज्ड सामानों के बढ़ते बाजार में अपने फूड और एफएमसीजी बिजनेस का विस्तार करने की है।

गौतम अदाणी (Gautam Adani) के ग्रुप ने इस मार्केट में अपने पांव फैलाने के लिए 1 अरब डॉलर खर्च करने की तैयारी बनाई है। ग्रुप अपनी एफएमसीजी कंपनी अदाणी विल्मर लिमिटेड के जरिये देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अपना कारोबार फ़ैलाने की योजना बना रहा है।

तीन ब्रांडों को खरीदने के लिए बातचीत जारी

लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक़, अदाणी ग्रुप (Adani Group) मसालों, रेडी-टू-कुक फूड और पैकेज्ड सामानों में विशेषज्ञता वाले कम से कम तीन ब्रांडों को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है।

यह कदम अपने एफएमसीजी बिजनेस में अदाणी ग्रुप के सबसे आक्रामक विस्तार योजनाओं में से एक है, जिसमें फॉर्च्यून ऑयल और कोहिनूर चावल जैसे जाने-माने प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

इससे पहले अदाणी ग्रुप ने अदाणी विल्मर में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार किया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि ग्रुप ने अपना नजरिया बदल लिया है।

अदाणी विल्मर की दो से तीन वर्षों में कई कंपनियों की खरीदने की योजना

एफएमसीजी क्षेत्र में बढ़ती मांग के साथ अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) ने अगले दो से तीन वर्षों में कई कंपनियों की खरीदने की योजना बनाई है। कंपनी, अदाणी और सिंगापुर के विल्मर ग्रुप के बीच एक जॉइंट वेंचर पहले से ही रसोई के सामानों की एक सीरीज पेश करती है और इसका लक्ष्य भारत के दक्षिण और पूर्व में अपने कारोबार का और विस्तार करना है।

अदाणी विल्मर ने अपनी हालिया सालाना रिपोर्ट में देश में सबसे बड़ी फूड एफएमसीजी कंपनी बनने का लक्ष्य रखते हुए पैकेज्ड फूड बिजनेस में अपना कारोबार फैलाने की संभावनाओं की तलाश की है।

बता दें कि भारत का पैकेज्ड फूड का बाजार 6 लाख करोड़ रुपये का है और अदाणी विल्मर का लक्ष्य इस तेजी से बढ़ते बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हासिल करना है।

पिछले साल से 27% चढ़ा अदाणी विल्मर का शेयर

पिछले साल नवंबर से अदानी विल्मर के शेयरों में 27% की वृद्धि हुई है, जो कंपनी की विकास योजनाओं में निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। साथ ही अदाणी ग्रुप की कैश स्थिति में भी सुधार हुआ है।

अब अदाणी ग्रुप कंपनियों को खरीदने और अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार के जरिये अपने फूड और एफएमसीजी कारोबार को बढ़ाना चाहता है। अदाणी की हालिया विस्तार योजनाएं उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म अदाणी वन को विकसित करने की एक व्यापक रणनीति का भी हिस्सा हैं।

First Published - September 2, 2024 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट